Uttarakhand: चार धाम यात्रा से जुड़ी शिकायतों का होगा फ़ौरन निदान, CM धामी ने की 3 अधिकारियों की तैनाती
Char Dham Yatra 2024: उत्तराखंड स्थित केदारनाथ मंदिर में रविवार को कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा की शुरु हो चुकी है। यात्रा शुरू होते ही हजारों की तादाद में श्रद्धालु धाम में दर्शन करने आ रहे हैं। इधर यमुनोत्री धाम के कपाट खुले अभी केवल दो ही दिन हुए हैं। बहराहल यात्रा को लेकर निरंतर मिल रही शिकायतों के बाद उत्तरखंड सरकार ने राज्य के तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को यात्रा की जिम्मेदारी सौंपी है।
धामी सरकार ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सभी अफसरों को को अलग अलग जिलों का नोडल अधिकारी बनाया गया है। ताकि यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों को समस्या का सामना न करना पड़े। वहीं इस यात्रा के दौरान अब तक कुछ यात्रियों की मौत की बात सामने आ रही है।

राज्य सरकार के आधिकारिक सूत्रों ने बताया की उत्तराखंड सरकार ने सुगम, सुरक्षित, सुलभ और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा का ध्येय लेकर कार्य शुरू कर दिया है। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने चारधाम क्षेत्र में आने वाले तीनों जनपदों में सचिव स्तर के तीन अधिकारियों की तैनाती प्रभारी सचिव के रूप में की है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में शासन ने सचिव डॉ. आर राजेश कुमार को रुद्रप्रयाग जनपद, एसएन पांडेय को चमोली जनपद और डॉ.रंजीत कुमार सिन्हा को उत्तरकाशी जनपद में यात्रा व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी है। यह तीनों प्रभारी सचिव संबंधित जिलों के जिलाधिकारी से फीडबैक लेकर शासन स्तर पर सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित चार धाम यात्रा संपन्न कराने की दिशा में कार्य करेंगे।
यह भी पढ़ें मुंबई वालों में मिली CM धामी को प्रशंसा, कहा- उत्तराखंड प्रशंसा सुनकर मस्तक गर्व से ऊंचा हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications