Char dham yatra अब तक 34 लाख पंजीकरण, 15 लाख कर चुके हैं दर्शन, कैलाश मानसरोवर यात्रा में 250 श्रद्धालु जाएंगे

Char dham yatra चार धाम यात्रा एवं हेमकुण्ड साहिब के लिए अभी तक कुल 34 लाख के लगभग श्रद्धालु अपना आफलाइन एवं आनलाइन पंजीकरण करवा चुके हैं। जबकि श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री एवं हेमकुंड साहिब सहित अभी तक 15 लाख के लगभग श्रद्धालु अभी तक दर्शनों का लाभ उठा चुके हैं।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि भारत-पाक संघर्ष विराम के बाद अब हालात धीरे धीरे सामान्य हो रहे हैं। यात्रा को लेकर श्रृद्धालुओं जबरदस्त उत्साह है। चारधाम यात्रा को लेकर लोगों ने अपनी बुकिंग करवानी शुरू कर दी है।

Char Dham Yatra 34 lakh registrations 15 lakh done darshan 250 devotees will go Kailash Mansarovar Yatra

इसके अलावा जीएमवीएन के गेस्ट हाऊसों की बुकिंग के आधार पर कहा जा सकता है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु अब चारधाम का रुख करने लगे हैं। उन्होंने बताया कि फरवरी 2025 से शुरू हुई जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों की ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के तहत अभी तक कुल 14, 25, 41075 (चौदह करोड़ पच्चीस लाख इकतालीस हजार पिचहतर) रुपये से अधिक की बुकिंग की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा 05 वर्ष के पश्चात 30 जून 2025 को दिल्ली से प्रारम्भ हो रही है। इस यात्रा में इस वर्ष कुल 250 यात्री ही प्रतिभाग कर सकेंगे। अंतिम बार यह यात्रा वर्ष 2019 में संचालित हुई थी। उस दौरान कोरोना महामारी के कारण इस यात्रा को रोक दिया गया था। लेकिन इस वर्ष फिर से इस यात्रा का संचालन किया जा रहा है और इस वर्ष इस यात्रा में 50-50 यात्रियों के कुल 05 दल कैलाश यात्रा पर जायेंगे।

पहला दल 10 जुलाई को लिपुलेख पास से होते हुए चीन में प्रवेश करेगा। यात्रियों का अंतिम दल 22 अगस्त को चीन से भारत लौटेगा। इस यात्रा का संचालन कुमायूँ मण्डल विकास निगम नैनीताल द्वारा किया जा रहा है।इस यात्रा का रूट टनकपुर से धारचूला होते हुए कैलाश मानसरोवर जायेगा तथा वापसी में चौकोडी होते हुए अल्मोडा से वापसी करेगा। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का मेडिकल परीक्षण दिल्ली में किया जायेगा। पर्यटन मंत्री महाराज ने बताया कि आदिकैलाश व ओमपर्वत की यात्रा प्रारम्भ हो चुकी है और अब तक इस यात्रा के लिए 7,581 इनरलाईन परमिट भी जारी किये जा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+