Char Dham Yatra 2025 Start Date:अक्षय तृतीया पर खुले कपाट, शुरू हुई चार धाम यात्रा , जानिए खास बातें
char dham yatra 2025 अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर आज उत्तराखंड की चार धाम यात्रा शुरू हो गई है। आज सुबह पहले गंगोत्री धाम के साढ़े 10 बजे कपाट खोले गए। इसके बाद 11 बजकर 50 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट खुले।
दोनों धामों में कपाट खुलने के मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। इस दौरान श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। अब दो मई को केदारनाथ और चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था भी रवाना हो गया हैं।

मंगलवार को 84 वाहनों से भक्त यमुनोत्री के लिए रवाना हुए। 1400 श्रद्धालुओं का पहला जत्था यात्रा पर निकला है। बुधवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट के अभिजीत मुहूर्त पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले गए। कपाटोद्धघाटन मौके पर समूचा गंगोत्री धाम माँ गंगे के जयकारो से गूंज उठा। कपाटोद्धघाटन मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम पहुंचकर माँ गंगा के दर्शन किए।
Char dham yatra 2025
हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का सुबह से गंगोत्री धाम पहुंचने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को मां गंगा की डोली मुखबा गांव से रवाना हुई। जो रात में भैरोंघाटी रूकी। इसके बाद आज सुबह डोली गंगोत्री धाम पहुंच गई। उधर मां यमुना की डोली भी यमुनोत्री धाम पहुंच गई। यमुनोत्री धाम रवाना होने से पहले मां यमुना की डोली अपने भाई सोमेश्वर महाराज मंदिर परिसर में पहुंची। जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम की ओर बढ़ते हुए मां यमुना के जयकारों के साथ भारी संख्या में श्रद्धालु मौजद रहे।
char dham yatra news
- चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है।
- पंजीकरण के लिए registrationandtouristcare.uk.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।
- या Uttarakhand Tourism Development Board वेबसाइट पर जाकर लॉग इन करना होगा।
- हेली सेवा के रजिस्ट्रेशन से पहले भी पंजीकरण करना अनिवार्य है।
- ऑफलाइन पंजीकरण के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश, हरबर्टपुर, विकासनगर में पंजीकरण काउंटर खुले हैं।
- ऋषिकेश में 30, हरिद्वार में 20, हरबर्टपुर व विकासनगर में 15 पंंजीकरण काउंटर बनाए गए। जहां पर तीर्थयात्री यात्रा का पंजीकरण कर सकते हैं।
- चारधामों के यात्रा मार्ग सोनप्रयाग, पांडुकेश्वर, हिना और बड़कोट में पंजीकरण की चेकिंग की जाएगी।
- चारधाम यात्रा में आने से पहले ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड बनाना होगा। इन दोनों के बिना कोई भी वाहन यात्रा में नहीं जा सकेंगे।
- ग्रीन कार्ड बनाने से पहले तीर्थयात्रियों को पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा।
- इसके बाद किसी भी एआरटीओ कार्यालय में ग्रीन कार्ड बनाया जा सकता है।
- इसे बनाने के लिए greencard.uk.gov.in पर लॉग इन करना होगा।
- अन्य राज्यों से आने वाले चालकों को वाहन के यात्रियों की सूची, मोबाइल नंबर का सत्यापन करना अनिवार्य है।
- यात्रियों के विश्राम, ठहरने के लिए बुक कराए गए होटल या धर्मशाला आदि का नाम व फोन नंबर देना भी अनिवार्य होगा।
- चारधाम यात्रा मार्ग को 15 सुपर जोन, 41 जोन और 217 सेक्टरों में बांटा गया है।
- पुलिस ने यात्रा मार्ग पर इस बार कुल 624 सीसीटीवी कैमरों को भी सक्रिय किया है।
- पहली बार 10 कंपनी अर्द्धसैनिक बलों की मांग भी केंद्र सरकार से की गई है।












Click it and Unblock the Notifications