Char Dham Yatra 2024: चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 11 दिन तक बंद, फिर कब से होगा शुरू? जानिए
Char Dham Yatra 2024: चार धाम यात्रा के लिए हरिद्वार पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए स्थानी पुलिस प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का पंजीकरण फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। हरिद्वार पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि यात्रियों को होने वाली असुविधा से बचाने के लिए ये निर्णय लिया गया है। भीड़ कम होते ही फिर से पंजीकरण शुरू कर दिया जाएगा।
हरिद्वार पुलिस ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण 31 मई तक बंद कर दिया है। पर्यटकों की आमद के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक चार धाम की पवित्र यात्रा के लिए देशभर से श्रृद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। इस बीच भीड़ बढ़ने के चलते कुछ ऐसे खबरें भी आ रही हैं, चिंता बढ़ा रही हैं। डिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान अब तक 14 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। जबकि बदरीनाथ धाम में भी तीन यात्रियों की मौत रिपोर्ट की जा चुकी है। कुल मिलाकर अब तक 17 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। राज्य स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ज्यादातर मौतें बुजुर्ग लोगों की हुई हैं जो पहले हृदय और सांस लेने की समस्याओं पीड़ित थे।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कई तीर्थयात्रियों ने यात्रा पंजीकरण के दौरान अपने स्वास्थ्य की स्थिति की पूरी जानकारी नहीं दी। ऐसे में उनके लिए समस्या पैंदा हुईं। वहीं राज्य अधिकारियों के अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष यमुनोत्री, गंगोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ धाम जाने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। अधिकारों ने कहा कि अगर आंकड़ों पर जाएं तो ये वृद्धि लगभग दोगुनी है।












Click it and Unblock the Notifications