Char dham yatra 2024: मुखबा गांव से मां गंगा की डोली रवाना, जानिए चारों धामों के कपाट खुलने की तारीखें और समय

मां गंगा की डोली आज अपने शीतकाल प्रवास मुखबा गांव से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई। कल 10 मई को अक्षय तृतीया पर गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12ः25 बजे खुलेंगे।

गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित पंडित राजेश सेमवाल ने बताया कि मां गंगा की डोली अपने मायके मुखबा से 12:15 पर रवाना हुई। जैसे ही मां गंगा अपने मंदिर से बाहर आई हर तरफ जय मां गंगे और भगवती गंगे के जयकारे से पूरा परिसर गुंज उठा।

Char Dham Yatra 2024 Dolly maa Ganga leaves Mukhba village know dates times opening doors four Dhams

आर्मी बैंड की धुन के बीच डोली को पुरोहितों ने बाहर निकाला इसके बाद डोली सैकड़ों भक्तों के साथ अपने गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। गंगोत्री धाम में ही अब मां गंगा अगले 6 माह दर्शन देंगी। मुखबा गांव मां गंगा का शीतकालीन प्रवास और मायका कहलाता है।

Recommended Video

    मुखबा गांव से मां गंगा की डोली रवाना, जानिए चारों धामों के कपाट खुलने की तारीखें और समय

    यहां के निवासी मां गंगा के तीर्थ पुरोहित सेमवाल बंधु मां गंगा को बेटी की तरह विदा करते हैं। ये क्षण काफी भावुक भी रहता है। कई भक्तों की आंखों में आंसू नजर आ जाते हैं। पंडित राजेश सेमवाल ने बताया कि आज शाम 5 बजे मां गंगा भैरवघाटी पहुंचेगी।

    जहां रात्रि विश्राम होगा। इसके बाद 10 मई यानि कल सुबह 6 बजे भैरवघाटी से यात्रा चलेगी। इसके बाद 8:30 गंगोत्री धाम पहुंच जाएगी। इसके बाद पूजा अर्चना के साथ 12:25 पर कपाट खुल जायेंगे। इसके साथ ही यात्रा शुरू हो जाएगी।

    10 मई को सबसे पहले सुबह साढ़े 6 बजे केदारनाथ के कपाट खुलेंगे। इसके बाद यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह साढे 10 बजे खुलने हैं। बद्रीनाथ के कपाट 12 मई को सुबह 6 बजे खुलेंगे।

    10 मई से चार धाम यात्रा का श्री गणेश होने जा रहा है। चारधाम यात्रा के लिए बुधवार तक 22 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। सबसे अधिक केदारनाथ के लिए 7,60,254 पंजीकरण, यमुनोत्री धाम के लिए तीन लाख 44 हजार 150, गंगोत्री धाम के लिए तीन लाख 91 हजार 812, बदरीनाथ धाम के लिए छह लाख 58 हजार 486 और हेमकुंड साहिब के लिए 45 हजार 959 पंजीकरण हो चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+