Char dham yatra 2023: दर्शन से पहले रजिस्ट्रेशन, सत्यापन और टोकन अनिवार्य, जानिए इस बार क्या हुए बदलाव

केदारनाथ के सोनप्रयाग, बद्रीनाथ का पांडुकेश्वर, गंगोत्री का हिना और यमुनोत्री का बड़कोट प्वाइंट पर पंजीकरण का सत्यापन कराया जाएगा। केदारनाथ, बद्रीनाथ व गंगोत्री धामों में ही, यमुनोत्री जानकीचट्टी में टोकन प्राप्त होगा।

Char dham yatra 2023: Registration, verification token mandatory before darshan, know what changes

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 22 अप्रैल से यात्रा शुरू होनी है, ऐसे में हर स्तर से नियमों और गाइडलाइन को तैयार किया जा रहा है। इस बार सबसे ज्यादा फोकस दर्शन के लिए तैयार किए जा रहे नए सिस्टम पर रहेगा। इस बार चारों धामों में कतार प्रबंधन सिस्टम लागू किया गया है।

यात्रा मार्ग पर सत्यापन और फिर टोकन का सिस्टम

चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके लिए गाइडलाइन बनाई गई है। चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा पर आने से पहले पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद यात्रा मार्ग पर सत्यापन और फिर टोकन का सिस्टम तैयार किया जा रहा है। इसके लिए चारों धामों में सत्यापन के प्वाइंट तय किए गए हैं। केदारनाथ धाम के लिए सोनप्रयाग को प्वाइंट बनाया गया है। बद्रीनाथ धाम का पांडुकेश्वर, गंगोत्री का हिना और यमुनोत्री का बड़कोट प्वाइंट पर पंजीकरण का सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद ही श्रद्धालुओं को टोकन दिया जाएगा। केदारनाथ, बद्रीनाथ व गंगोत्री धामों में ही टोकन दिया जाएगा। यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को जानकीचट्टी में टोकन प्राप्त होगा।

कोविड को लेकर सख्ती बरती जाएगी

इधर कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भी यात्रा में कोविड को लेकर सख्ती बरती जाएगी। इसके लिए श्रद्धालुओं को कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विधानसभा में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि चार धाम यात्रा-2023 को देखते कोविड गाइडलाइन को सख्ती से यात्रा रूट पर लागू कराया जाए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने उत्तराखंड में कोविड जांच बढ़ाने के लिए भी निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य महानिदेशक को चार धाम यात्रा मार्गों पर पड़ने वाले सभी चिकित्सा इकाईयों व अस्थाई मेडिकल रिलीव प्वाइंटों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्हें चार धाम यात्रा में विशेषज्ञ चिकित्सकों, चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल के स्टॉफ की तैनाती 15 अप्रैल से पहले सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू, ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। गंगोत्री, यमुनोत्री धामों के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे। केदारनाथ के 25 अप्रैल व बद्रीनाथ के 27 अप्रैल को खुलेंगे। इस बार सरकार ने यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया है। रजिस्ट्रेशन वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ऐप touristcareuttrakhand पर भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा है। वॉट्सएप के जरिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए वॉट्सऐप नंबर 91-8394833833 पर (Yatra टाइप करें)। श्रद्धालु टोल फ्री नंबर 0135-1364 पर भी करा सकते हैं।

Recommended Video

    CharDham Yatra 2023: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+