Char dham yatra 2023: श्रद्धालुओं का आंकड़ा 50 लाख पार, यात्रा ने बना दिया नया इतिहास
चारधाम यात्रा में इस बार श्रद्धालुओं ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। इस सीजन में अब तक श्रद्धालुओं का आंकड़ा 50 लाख पार हो गया है। पिछले सीजन में 2022 में ये आंकड़ा 42 लाख को पार कर गया था। जबकि इस बार चारों धामों में बर्फबारी और बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। इस सीजन में अभी एक माह का समय शेष बचा है। ऐसे में ये आंकड़ा नया इतिहास बना सकता है। रोजाना चार धामों में 20 से 22 हजार श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।

साल 2023 की चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हुई थी। गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुले। केदारनाथ धाम के कपाट 26 अप्रैल को जबकि बदरीनाथ के कपाट 27 अप्रैल को खोले गए। बीते पांच अक्तूबर को श्रद्धालुओं की संख्या ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ा। जो कि अब संख्या 50.12 लाख से अधिक पहुंच गई है।
अभी यात्रा के लिए एक माह का समय बाकी है। गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए 14 नवंबर को अन्नकूट के पावन पर्व पर अभिजीत मुहूर्त की शुभ बेला पर 11 बजकर 45 मिनट पर बंद किए जाएंगे। इसके अगले दिन 15 नवंबर को भाईदूज के पर्व पर मां गंगा की उत्सव डोली अपने मायके मुखबा मुखीमठ में पहुंचेगी। शीतकाल के छह माह तक मां गंगा की पूजा मुखबा स्थित गंगा मंदिर में होगी।
यमुनोत्री धाम और केदारनाथ धाम के कपाट भाई दूज पर्व पर 15 नवंबर को बंद करने की परंपरा है। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि भी दशहरा 24 अक्तूबर को विजयादशमी के दिन तिथि व मुहूर्त तय होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार चारधाम यात्रा के लिए अब तक 71 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है।
केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में यात्रा का संचालन जारी है। इस बार के अब तक आंकड़े पर नजर डालें तो केदारनाथ में 17 लाख का आंकड़ा पार कर चुका है। जबकि बदरीनाथ में 15 लाख 84 हजार से ज्यादा गंगोत्री मे 8 लाख 46 हजार से ज्यादा यमुनोत्री में 6 लाख 94 हजार और हेमकुंड साहिब यात्रा में कपाट बंद होने तक 1,77,463 श्रद्धालुओं ने यात्रा की।
एक नजर आंकड़ों पर
केदारनाथ 17,08,868
बदरीनाथ 15,84,790
गंगोत्री 8,46,471
यमुनोत्री 6,94,830
हेमकुंड साहिब 1,77,463
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications