Char dham yatra 2023: केदारनाथ में हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग करेगा आईआरसीटीसी, ये भी हुए बदलाव

केदारनाथ हेली सेवा यात्रा की बुकिंग को पारदर्शी बनाने और कालाबाजारी रोकने के लिए पहली बार ऑनलाइन टिकट बुकिंग का जिम्मा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म काॅरपोरेशन (आईआरसीटीसी) को दिया गया।

Char dham yatra 2023 kedarnath IRCTC will book tickets heli service expensive return. policy change

अगर आप केदारनाथ में हेली सर्विस के जरिए यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस बार बुकिंग में ​ज्यादा आसानी हो सकती है।रेलवे की तर्ज पर अब आईआरसीटीसी से केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग की जाएगी। अप्रैल के पहले सप्ताह से केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग शुरू हो सकती है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण और आईआरसीटीसी के बीच पहली बार टिकट बुकिंग के लिए एमओयू हुआ है।

31 मार्च तक तैयार किए गए प्लेटफार्म का ट्रायल पूरा

केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों और बुकिंग को लेकर अक्सर शिकायतें सामने आती रहती हैं। इसमें कई बार कालाबाजारी के प्रकरण भी सामने आ चुके हैं। ऐसे में यात्रा की बुकिंग को पारदर्शी बनाने और कालाबाजारी रोकने के लिए पहली बार ऑनलाइन टिकट बुकिंग का जिम्मा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म काॅरपोरेशन (आईआरसीटीसी) को दिया गया। आईआरसीटीसी यूकाडा के अधिकारियों को टिकट बुकिंग के लिए सिस्टम का प्रजेंटेशन दे चुकी है। 31 मार्च तक ऑनलाइन बुकिंग के लिए तैयार किए गए प्लेटफार्म का ट्रायल पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद अप्रैल के पहले सप्ताह से केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी जाएगी।

हेली सर्विस महंगी, रिटर्न पॉलिसी में भी बदलाव

चारधाम यात्रा में रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी,सिरसी और फाटा से केदारनाथ के लिए हेली सेवा का संचालन किया जाता है। इस बार हेली सर्विस जहां पहले से महंगी होगी वहीं रिटर्न पॉलिसी में भी बदलाव हुआ है। चारधाम यात्रा के दौरान हेलिकॉप्टर से केदारनाथ की यात्रा पिछले साल से 20 फीसदी अधिक महंगी हो सकती है। साथ ही 24 घंटे पहले अगर बुकिंग कैंसिल किया तो रिटर्न नहीं होगा।

Recommended Video

    CharDham Yatra 2023: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+