Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Char dham yatra 2023: गंगोत्री, यमुनोत्री के खुल गए कपाट, अब केदारनाथ और बद्रीनाथ का इंतजार

गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट खुलते ही चार धाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा की पूजा अर्चना की।

 Char dham yatra 2023: doors of Gangotri, Yamunotri opened, now waiting for Kedarnath Badrinath

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही चार धाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा की पूजा अर्चना की। इससे पहले सीएम धामी खरसाली गांव पहुंचकर मां यमुना की डोली प्रस्थान में शामिल हुए। केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल और बद्रीनाथ के 27 अप्रैल को खुलेंगे।

Recommended Video

    चार धाम यात्रा का शुभारंभ ,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम पहुंचकर की पूजा अर्चना

    गंगोत्री के कपाट 12:35 मिनट पर यमुनोत्री के 12:41 मिनट पर खुले

    अक्षय तृतीया के अवसर पर शनिवार को गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। गंगोत्री के कपाट 12:35 मिनट पर जबकि यमुनोत्री के कपाट 12:41 मिनट पर खुले। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम में गंगा पूजन किया। सीएम ने श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। पुष्प वर्षा के साथ सीएम धामी ने तीर्थयात्रियों का स्वागत किया गया।

    मां यमुना के भाई शनि महाराज भी बहन को विदा करने धाम तक पहुंचे
    मां गंगा की डोली शुक्रवार को मुखबा गांव से रवाना हुई और रात्रि प्रवास भैरोंघाटी में किया। शनिवार सुबह डोली गंगोत्री धाम पहुंची और विधि विधान से कपाट खोले गए। मां यमुना की डोली आज सुबह ही खरसाली गांव से रवाना हुई। मां यमुना के भाई शनि महाराज भी बहन को विदा करने धाम तक पहुंचे। इसके बाद पूरे विधि विधान से कपाट खुल गए।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+