Char dham yatra 2023: होटल की हो चुकी है बुकिंग और नहीं हुआ अब तक रजिस्ट्रेशन, तो ऐसे होंगे दर्शन

चारधाम यात्रा के लिए होटल बुक करने के बाद यात्रा का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है तो आप तब भी धामों में दर्शन कर पाएंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए टोल फ्री नंबर 1364 या 0135 1364 पर सारी जानकारी देनी होगी।

Char dham yatra 2023 Booking of hotel done registration not yet done, then this will be the darshan

अगर आप चारधाम यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं और होटल बुक करने के बाद यात्रा का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है तो आप तब भी धामों में दर्शन कर पाएंगे। राज्य सरकार ने ऐसे श्रद्धालुओं के लिए एक खास सुविधा दी है जिन श्रद्धालुओं ने होटल की बुकिंग करा ली है, उन्हें रजिस्ट्रेशन के लिए एक टोल फ्री नंबर पर कॉल कर अपनी सारी जानकारी देनी होगी।

टोल फ्री नंबर पर कॉल कर पंजीकरण

यात्रियों के लिए ये टोल फ्री नंबर 1364 या 0135 1364 पर कॉल कर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। चारों धामों में संचालित किए जा रहे होटल और अन्य व्यवसायियों की और से भी ये समस्या बार बार बताई जा रही थी कि कई श्रद्धालुओं ने पहले ही बुकिंग करा ली लेकिन अब तक उनके रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाए हैं। यात्रियों की शिकायत वेब पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं मिलने की भी आ रही थी।

22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू

ऐसे में पर्यटन विभाग ने एक कॉल सेंटर बनाकर ऐसे लोगों की समस्या का समाधान तलाशने की कोशिश की है। इसके साथ ही ईमेल [email protected] के जरिए भी अपनी जानकारी साझा की जा सकती है। 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। इसके लिए पर्यटन विभाग पंजीकरण कर रहे हैं। जिसके लिए श्रद्धालुओं को चार विकल्प दिए गए हैं।

यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

श्रद्धालु किसी भी विकल्प से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस बार सरकार ने चारों धाम में आने वाले यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया है। इसके साथ ही हेली सेवा के लिए भी पहले रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। हेली सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुलेंगे। इसी दिन से हेली सेवा शुरू होगी। हेली सेवा के टिकट 30 अप्रैल तक फुल हो गए हैं।

रजिस्ट्रेशन की सुविधा व्हाट्सअप पर भी

चार धाम यात्रा के लिए सरकारी वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा उन्हें रजिस्ट्रेशन की सुविधा व्हाट्सअप नंबर 8394833833 पर भी मिलेगी। यदि इन दोनों विकल्पों के इस्तेमाल के बाद भी रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाता है तो टोल फ्री नंबर 01351364 और 1364 पर भी यह सुविधा उपलब्ध होगी।

मोबाइल एप पर रजिस्ट्रेशन की सुविधाएं

इसके अलावा मोबाइल एप touristcareuttarakhand पर रजिस्ट्रेशन की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। बाहर से आने वाले कामर्शियल वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड जारी किया जाएगा। इसके लिए यात्रियों को greencard.uk.gov.in पर अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसमें वाहन के साथ ड्राइवर और उसके ड्राइविंग लाइसेंस का ब्यौरा दर्ज करना होगा।

Recommended Video

    CharDham Yatra 2023: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+