Char dham yatra 2023: एक माह में 12.35 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, यमुनोत्री को छोड़ धामों में कम हुए यात्री
उत्तराखंड की चार धाम यात्रा को एक माह पूरे हो गए हैं। 22 मई को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही यात्रा शुरू हुई थी। इस बीच एक माह में चारों धाम में 12.35 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा को एक माह पूरे हो गए हैं। 22 मई को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही यात्रा शुरू हुई थी। इस बीच एक माह में चारों धाम में 12.35 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। जबकि पिछले साल एक माह में चारधामों में 13.32 लाख श्रद्वालुओं ने दर्शन किए थे। जो कि इस बार 97 हजार कम है।
सबसे ज्यादा बदरीनाथ 4 लाख 52,770 यात्री दर्शन कर चुके
सबसे ज्यादा बदरीनाथ 4 लाख 52770, केदारनाथ 3 लाख 24 हजार 684 यात्री और गंगोत्री में 2 लाख 53 हजार और यमुनोत्री में 2 लाख 29 हजार यात्री अब तक दर्शन कर चुके हैंं। पिछले सीजन की बात करें तो यमुनोत्री धाम में ही इस बार ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे हैं। 2022 में एक माह में बद्रीनाथ में 4 लाख 52 हजार, केदारनाथ में 4 लाख 35 हजार, गंगोत्री में 2 लाख 54 हजार, यमुनोत्री में 1 लाख 90 हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे।
पिछली बार13 लाख 32 हजार का आंकड़ा पार हो चुका था
इस तरह पिछली बार यात्रा में एक माह में 13 लाख 32 हजार का आंकड़ा पार हो चुका था। इस बार मौसम के ज्यादा खराब रहने और बर्फबारी होने से यात्रा पर सीधा असर पड़ा है। हालांकि राज्य सरका को इस बार पिछले साल का आंकड़ा पार करने और इस बार रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है। चार धाम यात्रा 22 मई को शुरू हुई थी। 22 मई को गंगोत्री व यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुले थे। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुले। जबकि पिछली बार 3 मई से चारधाम यात्रा शुरु हुई थी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications