Chandra Grahan 2022 : उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद , शाम 6.25 बजे खुलेंगे

Uttarakhand: बद्रीनाथ धाम के कपाट चंद्र ग्रहण के कारण बंद

उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध चारधाम में से एक बद्रीनाथ धाम के कपाट चंद्र ग्रहण के कारण बंद कर दिए गए हैं। बद्रीनाथ धाम मंदिर के कपाट अब शाम 6:25 बजे खुलेंगे। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने जानकारी देते हुए बताया कि चंद्र ग्रहण के कारण कपाट बंद कर दिए गए हैं।

Chandra Grahan 2022 Lunar Eclipse Badrinath Dham sutak Closed 8.15 am open 6.25 pm

प्रात 8 बजकर 15 मिनट पर बंद हो गए

बता दें कि 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण आज लगने जा रहा है। मई महीने में पहला चंद्र ग्रहण लगने के बाद इस बार साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। भारत में चंद्र ग्रहण आज शाम 5:32 बजे प्रारंभ होगा और रात 7:27 बजे समाप्त होगा। ग्रहण के दौरान किसी भी दुष्प्रभाव से बचने को बदरीनाथ समेत सभी मंदिर बंद रहेंगे। बदरीनाथ में चंद्र ग्रहण सूतककाल के चलते मंदिर प्रात काल बंद कर दिए गए। प्रात 8 बजकर 15 मिनट पर बंद हो गए हैं। इससे पूर्व अभिषेक, पूजा अर्चना दर्शन व बाल भोग लगाया गया। अब शाम 6 बजकर 25 मिनट पर मंदिर खुल जाएंगे। शुद्धिकरण के पश्चात अभिषेक पूजा संपन्न होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+