उत्तराखंडः चंपावत में शादी के कार्यक्रम से लौट रही गाड़ी खाई में गिरी, 14 लोगों की मौत की पुष्टि
चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले में सुखीढांग रीठा साहिब रोड के पास एक गाड़ी बेकाबू होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह हादसा चंपावत से करीब 65 किलोमीटर दूर पर हुआ है। कुमाऊं के डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि सुखीढांग-रीठा साहिब रोड पर हुआ है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में 16 लोग सवार थे।
Recommended Video

इस हादसे में वाहन सवार 14 लोगों की मौत हो गई। यह भीषण हादसा मंगलवार की सुबह के वक्त हुआ। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और रेस्क्यू की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभी तक 14 शवों को खाई से बाहर निकाला गया है। वहीं हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुछ लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। ये लोग मैक्स वाहन संख्या यूके 04, टीए-4712 में सवार थे। बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
सभी लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे। मृतकों में ज्यादातर लोग लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। यानी जिस घर में कुछ घंटों पहले खुशियों का माहौल था, वहां अब मातम पसरा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications