Champawat Bypoll: जीत के बाद कार्यकर्ताओं संग डांस करते नजर आए सीएम धामी, देखें Exclusive video
देहरादून, 3 जून: मार्च में जब उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आए, तो उसमें बीजेपी ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया, लेकिन मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी की टेंशन बढ़ा दी थी। उस वक्त वो खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे। इसके बाद भी पार्टी ने उनको सीएम बनाया और विधायक कैलाश गहतोड़ी का इस्तीफा दिलाकर उनको चंपावत से उपचुनाव लड़वाया। जहां शुक्रवार को सीएम धामी ने बंपर वोटों से जीत हासिल की।
Recommended Video

मुख्यमंत्री के जीतते ही राज्यभर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। इसके बाद सीएम धामी भी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे, जिस पर उन्हें गुलाल से नहला दिया गया। इसके बाद वो कार्यकर्ता के कंधे पर बैठकर डांस करते नजर आए। मुख्यमंत्री की जीत के बाद पार्टी ने भी राहत की सांस ली है। साथ ही उन्हें देशभर से बधाइयां मिल रहीं।
जताया जनता का आभार
जीत के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर लिखा कि प्रिय चंपावतवासियों, चंपावत उपचुनाव में आपके द्वारा वोटों के माध्यम से बरसाए गए प्रेम व आशीर्वाद से मन अत्यंत भावुक है, नि:शब्द हूं। इस ट्वीट में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी टैग किया है।
कांग्रेस का हुआ बुरा हाल
सीएम धामी चंपावत उपचुनाव में 55025 वोट से जीत गए हैं। उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार निर्मल गहतोड़ी को सिर्फ 3233 वोट मिले। इस सीट पर समाजवादी पार्टी समेत कई अन्य दलों ने अपने प्रत्याशी उतारे थे, जिनकी जमानत जब्त हो गई।












Click it and Unblock the Notifications