चंपावत उपचुनाव: भाजपा लगा रही सेलिब्रेटी का तड़का तो कांग्रेस की ओर से हरदा स्टाइल से टक्कर
चंपावत उपचुनाव: में भाजपा, कांग्रेस ने झौंकी ताकत
देहरादून,26 मई। भाजपा और सीएम पुष्कर सिंह धामी की प्रतिष्ठा का सवाल बनी चंपावत उपचुनाव की तारीख नजदीक आते ही भाजपा ने पूरी ताकत झौंक दी है। सीएम धामी, कैबिनेट मंत्री, भाजपा संगठन के अलावा सेलीब्रेटी भी चंपावत पहुंचकर प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। पवनदीप राजन, हेमंत पांडेय के बाद अब कुमार विश्वास ने भी कवि सम्मेलन के जरिए सीएम के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की है।

धामी के पक्ष में कुमार विश्वास ने पढ़ी कविता
बुधवार को डिजिटल खिड़की व देवभूमि विचार मंच की ओर से गोरल चौड़ मैदान में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में आए कवियों, सीएम पत्नी गीता धामी व मुख्यमंत्री प्रतिनिधि कैलाश गहतोड़ी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ किया। कवि विश्वास ने कहा की उत्तराखंड मेरा घर है, चंपावत आकर मैं वहां की खूबसूरती से अभिभूत हूं। विश्वास ने काव्य पाठ कर मौजूद जनता को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुमार विश्वास ने अपने तरीके से अपनी कविता का पाठ कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। उधर मुख्यमंत्री धामी भी लगातार चंपावत में जनता से संवाद करने में जुटे हैं। टनकपुर में लोगों को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि शारदा नदी के किनारे इस कार्यक्रम का होना शुभ संकेत है। शारदा मां के आशीर्वाद से मुझे चम्पावत की देवतुल्य जनता की सेवा का सौभाग्य मिला है। में इस उपचुनाव में अपनी अहम भूमिका निभा रहे कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित पार्टी पदाधिकारियों का धन्यवाद करता हूं। सीएम धामी ने मनिहार गोठ क्षेत्र में भी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने यहां पर बचपन में कई दिन बिताएं हैं। वो चाहते हैं कि इस क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिले। इसलिए सरकार द्वारा काम कराया जा रहा है ताकि लोगों को यहीं पर रोजगार के अवसर मिल सकें। इससे पहले सीएम धामी अपने पैतृक गांव हड़खौला भी पहुंचे थे जहां उन्होंने अपने ईष्ट देव की पूजा अर्चना की थी।
हरीश रावत कर रहे अपने तरीके से प्रचार
चंपावत में भाजपा को कड़ी टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने निर्मला गहतोड़ी को चुनाव मैदान में उतारा है। निर्मला गहतोड़ी के पक्ष में पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव समेत पूरा संगठन जोर आजमाइश करने में जुटा है। पूर्व सीएम हरीश रावत चंपावत उपचुनाव में भी अपनी शैली के जरिए प्रचार-प्रसार करने में जुटे हैं। कभी काफल लेकर तो कभी जलेबी बनाकर वे मतदाताओं को लुभा रहे हैं। हरीश रावत ने कहा है कि खटीमा की तरह धामी को चंपावत में हार मिलेगी। उन्होंने कहा कि निर्मला धामी को कड़ी टक्कर देंगी। चंपावत में 31 मई को मतदान और 3 जून को परिणाम आएगा।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications