Champawat By Election: चंपावत में उपचुनाव के मतदान संपन्न, सीएम धामी ने कहा- परिणाम बनाएगा रिकॉर्ड
चंपावत में दोपहर 01 बजे तक 45.90 हआ फीसदी मतदान, महिलाओं में दिखा उत्साह
चंपावत, 31 मई: उत्तराखंड की चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव के तहत मंगलवार को वोट डाले गए। इसी साल फरवरी में हुए प्रदेश के आम विधानसभा चुनावों में खटीमा सीट से हारने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत से विधायक बनने के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। खटीमा सीट से हारने के बावजूद भाजपा नेतृत्व ने पुष्कर सिंह धामी को ही सीएम बनाया और चंपावत से एक बार फिर टिकट दिया। चंपावत उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

सीएम धामी ने कहा- परिणाम बनाएगा रिकॉर्ड
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत उपचुनाव को लेकर कहा कि यह अब पार्टी के बारे में नहीं है, बल्कि विकास के बारे में है। लोग बड़ी संख्या में विकास के लिए मतदान कर रहे हैं। इस बार वोटिंग प्रतिशत बहुत ज्यादा होगा। शत-प्रतिशत मतदाता के साथ इस बार परिणाम रिकॉर्ड बनाएगा।
LIVE Feed














Click it and Unblock the Notifications