Chamoli news: बरसाती गदेरे में बहे पांच बच्चे, तीन को किया गया सकुशल रेस्क्यू, दो किशोरों की दर्दनाक मौत
Chamoli accident news: उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश का कहर देखने को मिला है। चमोली जिले में भारी बारिश से बरसाती गदेरे में अचाकन पानी बढ़ गया जिससे 5 किशारे बह गए, जिनमें से तीन को बचा लिया गया, जबकि दो की दर्दनाक मौत हो गई।
चमोली जिले में बरसाती गदेरे में अचानक तेज पानी आने से 5 बच्चे बह गए। जिनमें से 3 बच्चों का सकुशल रेस्क्यू किया गया, जबकि दो अन्य बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाए गए। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि पांच किशोर पनाई गांव के लोदियागाड़ गदेरे में नहाने गए थे। गदेरे के तेज बहाव में उनका संतुलन बिगड़ा और बहने लगे। इस दौरान तीन को बचा लिया गया जबकि लेकिन दो बह गए। बाद में एसडीआरएफ ने उनके शव बरामद कर लिए। बहने वालों में दिव्यांशु (14) और गौरव (15) की मौत हो गई।
एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी गोचर से सूचना प्राप्त हुई कि पनाई गांव के समीप एक गदेरे में 02 से 03 बच्चे फंसे हुए हैं। सूचना पर तत्काल एसडीआरएफ पोस्ट गोचर से एक सब-टीम, घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि कुल पांच बच्चे गदेरे में फंसे हुए थे।
एसडीआरएफ टीम द्वारा स्थानीय लोगों के साथ त्वरित रेस्क्यू करते हुए तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। शेष दो बच्चे गदेरे के तेज बहाव में बह गए थे, जिन्हें टीम द्वारा अथक प्रयासों के बाद तलाश कर बेहोशी की अवस्था में बरामद कर लिया गया।
गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए घटनास्थल से लगभग 03 किलोमीटर की दूरी पर मुख्य सड़क तक लाया गया, जहां से उन्हें अग्रिम उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। लेकिन बेहोश हुए किशोरों को नहीं बचाया जा सका। परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली परिवार में कोहराम मच गया। प्रशासन की ओर से लगातार पानी वाली जगह या बरसाती गदेरों के किनारे न जाने की अपील की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications