Chamoli news: बदरीनाथ हाईवे पर 31 आर्मी के जवानों को ले जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, टला बड़ा हादसा
Chamoli news उत्तराखंड के चमोली जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बदरीनाथ हाईवे पर आर्मी के जवानों को ले जा रही बस अचानक पलट गई। बस सेना के 31 जवानों को लेकर जोशीमठ से रायवाला जा रही थी। दुर्घटना में जवानों को हल्की चोटें आई हैं।
रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंचकर घायलों का उपचार किया। इसके बाद अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही चमोली पुलिस मौके पर तुरंत पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घायल सेनिकों को तुरंत राहत पहुंचाने का काम किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर सुबह-सुबह आर्मी के जवानों को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर बस सड़क पर पलट गई। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को पहाड़ी की तरफ मोड़ दिया। नहीं तो ये हादसा बड़ा रूप ले सकता था। पहाड़ी के दूसरी तरफ गहरी खाई थी। बताया गया कि सेना के 31 जवानों को लेकर जोशीमठ से रायवाला जा रही एक बस सोनला के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
इस दुःखद हादसे में कुछ जवान गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें तत्काल कर्णप्रयाग चिकित्सालय भेजा गया, जबकि अन्य को हल्की चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही चमोली पुलिस मौके पर तुरंत पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घबराए हुए जवानों को न सिर्फ प्राथमिक उपचार दिलवाया गया, बल्कि पुलिस कर्मियों ने फ्रूटी, पानी और गर्म चाय वितरित कर उन्हें राहत पहुंचाई।
बस पलटने की सूचना वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस प्रशासन की मौके पर पहुंची। पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय लोगों की मदद से सभी जवानों को बस से सुरक्षित बहर निकाला गया। घायलों को 108 आपातकालीन सेवा एंबुलेंस के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा गया है। हालांकि सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
चमोली पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हादसे के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य चलाया। इसके साथ ही सेना के जवानों की मदद की गई।












Click it and Unblock the Notifications