चमोली हादसा: कैसे हुआ हादसा 10 बड़ी बातें, तो क्या 3 मिनट की गलती ने छीन ली 16 जानेंं

चमोली हादसे में कुल 16 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में एक साथ इन मौतों के लिए कौन दोषी है। इसकी जांच शुरू हो गई है। लेकिन जिस तरह के आरोप स्थानीय लोग और प्रत्यक्षदर्शी लगा रहे हैं।

उत्तराखंड में सड़क हादसे, प्राकृतिक आपदा जैसे मामले अक्सर सुनाई और दिखाई देते हैं। लेकिन बुधवार सुबह जो चमोली में हुआ, उसे सुनकर हर कोई हतप्रभ रह गया। सुनने वाले यही दावा करते रहे कि ऐसी घटना आज तक पहले न कभी सुनीं और न देखी। करंट लगने से चंद मिनटों में लाशें बिछ गई और कई झुलस गए।

Chamoli accident: How did accident happen, 10 big things did mistake of 3 minutes snatch 16 lives

चमोली हादसे में कुल 16 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में एक साथ इन मौतों के लिए कौन दोषी है। इसकी जांच शुरू हो गई है। लेकिन जिस तरह के आरोप स्थानीय लोग और प्रत्यक्षदर्शी लगा रहे हैं। उससे इस हादसे को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। हालांकि हादसे की वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

10 बिंदुओं में समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर हादसा कैसे हुआ

  1. चमोली में नमामि गंगे परियोजना के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में करंट दौड़ने से 16 लोगों की मौत और 11 लोग झुलसे।
  2. बुधवार सुबह प्लांट में तैनात हरमनी गांव के गणेश की मौत की खबर सामने आई। जिसकी मौत भी करंट से लगने का आरोप लगा है।
  3. सूचना मिलते ही परिजन, ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, पीपलकोटी चौकी इंचार्ज एसआई प्रदीप रावत तीन होमगार्ड के साथ पंचनामा भरने प्लांट पर पहुंचे।
  4. जब ये लोग प्लांट पर पहुंचे थे, बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही थी।
  5. आरोप है कि इस बीच तीन मिनट के लिए बिजली आई और आग का धमाका हुआ। जिसके बाद बिजली बंद हो गई।
  6. घायलों के अनुसार करीब 11 बजे प्लांट पर तेजी से धमाका हुआ और बाहरी प्लेटफॉर्म पर खड़े लोग जलने लगे।
  7. ये देखकर बाहर लोग भागने लगे, लोहे की रेलिंग पर करंट दौड़ने से कई लोग अचेत होकर गिर पड़े और मौके पर ही मौत हो गई।
  8. प्लांट संचालक कंपनी का दावा है कि प्लांट में 415 वोल्ट बिजली सप्लाई होती है। बुधवार को सुबह अचानक 11 हजार वोल्ट बिजली आने से हादसा हुआ।
  9. यूपीसीएल का दावा है कि 11 हजार का करंट आगे जाता तो ट्रांसफार्मर, ​केबिल और मीटर फट जाता। लेकिन ये सब दुरस्त होने का दावा किया जा रहा है।
  10. ये भी दावा किया जा रहा है कि बिजली विभाग को प्लांट के अंदर किसी व्यक्ति की मौत की खबर नहीं थी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+