पेपर लीक मामले में सीबीआई ने मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू, जानिए किसको बनाया गया आरोपी, ये है अपडेट
पेपर लीक मामले में सीबीआई ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पेपर लीक मामले में सीबीआई ने देर रात दर्ज मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में खालिद, सुमन, साबिया और हीना को आरोपी बनाया गया। देहरादून एसीबी शाखा में नकल विरोधी कानून के तहत केस दर्ज किया।
बीते 21 सितंबर को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा कराई गई थी। इस परीक्षा के दौरान हरिद्वार के एक सेंटर से पेपर लीक होने की बात सामने आई थी। बेरोजगार छात्रों ने एक सप्ताह तक आंदोलन किया। आंदोलन को देखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सीबीआई जांच की संस्तुति दे दी।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा कराई गई थी। इस परीक्षा के दौरान हरिद्वार के एक सेंटर से पेपर लीक होने की बात सामने आई थी। इस बीच पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। एकल जांच आयोग भी गठित कर दिया गया था। 29 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धरनास्थल पर युवाओं के बीच पहुंचे और वहीं से सीबीआई जांच की संस्तुति कर दी।
अधिकारिक तौर पर अगले दिन शासन की ओर से पत्र जारी कर दिया गया था। इसी बीच पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने परीक्षा रद्द कराने की घोषणा भी कर दी थी। अब सीबीआई जांच की शासन की संस्तुति पर डीओपीटी ने मंजूरी दे दी है। पेपर लीक मामले में सीबीआई ने मुदकमे में खालिद, सुमन, हीना और साबिया को आरोपी बनाया है। देहरादून शाखा में सोमवार देर रात दर्ज किए गए मुकदमे में सीबीआई ने पुलिस एफआईआर को आधार बनाया है।
यूकेएसएसएससी पेपर लीक की लगभग एक महीने की जांच में दून एसआईटी ने मुख्य आरोपी खालिद मलिक का आपराधिक रिकॉर्ड खोज निकाला। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, खालिद के खिलाफ मेरठ में साल 2023 में नकल का मुकदमा दर्ज है, अब दून एसआईटी की सूचना पर मेरठ पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications