एलयूसीसी घोटाले में सीबीसीआईडी का एक्शन, गिरफ्तारियां और संपत्ति जब्त करने को लेकर उठाए ये कदम

LUCC scam: एलयूसीसी घोटाले में सीबीसीआईडी देहरादून ने कार्रवाई तेज कर दी है। The Loni Urban Credit Society पर सीबीसीआईडी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उत्तराखण्ड में दर्ज मामलों में गिरफ्तारी से लेकर सम्पत्ति सीज तक की कार्रवाई जारी है। निवेशकों की धनराशि की वापसी के लिए बहुस्तरीय कानूनी कदम उठाए गए।

LUCC के विरुद्ध देहरादून, पौड़ी, उत्तरकाशी, टिहरी एवं रुद्रप्रयाग में कुल 08 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। इन मामलों में अभियुक्तगण द्वारा आम जनमानस को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन एवं झांसे देकर धनराशि जमा कराई गई, जिसे बाद में गबन कर लिया गया।

CBCID takes action in LUCC scam takes these steps for arrests and confiscation of property

इनमें से एक अभियोग में 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा उनके विरुद्ध आरोप पत्र मा0 न्यायालय को प्रेषित किया गया है जिसकी अग्रिम विवेचना सीबीसीआईडी खण्ड, देहरादून द्वारा की जा रही है। सीबीसीआईडी द्वारा प्रकाश में आये अभियुक्तगणों की सम्पत्तियों का तस्दीक कार्य किया गया है।

सम्पत्तियों को खुर्द-बुर्द अथवा विक्रय से रोकने के उद्देश्य से जिलाधिकारी देहरादून, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल तथा सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, टिहरी को रिपोर्ट प्रेषित की गई है। इसके अतिरिक्त, अभियुक्तगणों की अन्य सम्पत्तियों की जानकारी हेतु आयुक्त गढ़वाल एवं आयुक्त कुमाऊं मण्डल को पत्राचार किया गया है। सम्पत्तियों की जानकारी प्राप्त होने के उपरांत उन्हें सीज/नीलाम करने की विधिक कार्यवाही की जायेगी। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि इस बड़े घोटाले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।

क्या है एलयूसीसी घोटाला-

उत्तराखंड के कई जिलों में लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई को मामूली लालच के चक्कर में गवां दिया है। एलयूसीसी यानी द लोनी अर्बन क्रेडिट सोसाइटी पर फ्रॉड का आरोप है। जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि आम लोगों को विभिन्न प्रलोभन और झांसा देकर धनराशि जमा करवाई गई और इसके बाद धनराशि को हड़प लिया गया।

अन्य कार्यवाहियां-

▪️अभियुक्तगणों के विरुद्ध Look Out Circular (LOC) तथा Blue Corner Notice जारी कराए गए हैं।

▪️LUCC के पंजीकरण संबंधी विस्तृत जानकारी एवं उत्तराखण्ड के पीड़ितों को लिक्विडेशन प्रक्रिया में शामिल कराने हेतु केन्द्रीय रजिस्ट्रार, कोऑपरेटिव सोसायटी, भारत सरकार, नई दिल्ली एवं निबंधक, कोऑपरेटिव सोसायटी, उत्तराखण्ड से पत्राचार किया गया है।

▪️अभियुक्तगणों के पासपोर्ट एवं अन्य दस्तावेजों की जानकारी हेतु संबंधित पासपोर्ट अधिकारी से संपर्क किया गया है।

▪️LUCC से संबंधित अभियोगों के संबंध में आवश्यक दस्तावेज आयकर विभाग एवं प्रवर्तन निदेशालय (ED) को उपलब्ध कराए गए हैं तथा उन्हें विधिक कार्यवाही हेतु अवगत कराया गया है।

▪️LUCC से संबंधित सभी अभियोगों में जिला पुलिस द्वारा भी आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+