बागेश्वर में जीत के बाद सीएम धामी दे सकते हैं ये बड़ी सौगात, BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान से फिर चर्चा तेज

बागेश्वर उपचुनाव में मिली जीत के बाद भाजपा संगठन में एक बार फिर दायित्व के बंटवारे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसके साथ ही कैबिनेट विस्तार को लेकर भी अंदरखाने चर्चा होने लगी है। इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान से एक बार फिर दायित्व बंटवारे और कैबिनेट विस्तार को बल मिल गया है।

cabinet expansion distribution responsibilities CM pushkar Dhami big gift,statement BJP President

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि कैबिनेट विस्तार और दायित्वों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी हाईकमान से वार्ता कर चुके हैं। जल्द ही पार्टी के जिम्मेदार लोगों को दायित्व मिलेंगे। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय नेतृत्व से कैबिनेट विस्तार और दायित्यों को लेकर राय ली है। अब वह जल्द ही कैबिनेट विस्तार के साथ ही दायित्वों के वितरण को लेकर घोषणा करेंगे। बागेश्वर उपचुनाव में मिली जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। जिससे पार्टी को लोकसभा चुनावों में बड़ी सफलता मिलेगी।

उत्तराखंड में दायित्व बंटवारे और मंत्री पद की खाली पड़ी चार कुर्सियों को भरने के लिए लंबे समय से कवायद चल रही है। धामी सरकार मार्च में अपना एक साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी है। तब से विभिन्न आयोगों और निगमों में खाली पड़े दायित्वधारियों के पद भरने की मांग चल रही है। संगठन के कार्यकर्ताओं को प्रमुख पदों पर कुर्सी सौंपने की मांग भी उठती जा रही है। कई बार सीएम और संगठन की ओर से दायित्व बंटने की चर्चा भी हुई।

लेकिन ये सब ठंडे बस्ते में डाल दिए गए। इस बीच कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद मंत्री की भी चार कुर्सियां खाली हो गई। जिससे सीएम धामी पर काफी दबाव बना हुआ है। बागेश्वर उपचुनाव से पहले भी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने दायित्व बंटवारे को लेकर जल्द लिस्ट जारी करने की बात कही। इसके साथ ही सीएम धामी के दिल्ली दौरे से भी मंत्री पद और दायित्व के बंटवारे को बल मिला। लेकिन उपचुनाव के चलते एक बार फिर मामला टल गया। अब बागेश्वर उपचुनाव में जीत के बाद पार्टी में एक बार फिर दायित्व बंटवारे और मंत्री पद भरने की अंदरखाने चर्चा शुरू हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+