उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भीषण हादसा, बस के अलकनंदा नदी में गिरने से तीन लोगों की मौत
Uttarakhand News: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। घोलतीर क्षेत्र में एक 18-सीटर बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और सात लोग घायल हुए हैं। वाहन में चालक सहित 20 लोग सवार थे।
मिली जानकारी के अनुसार, 8 लोग अब भी लापता हैं। तीन गंभीर घायलों को एयर लिफ्ट किया गया है। घायलों में कई छोटे बच्चे भी हैं। हादसे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

कहां के थे यात्री?
बस में राजस्थान के सात, मध्य प्रदेश के तीन, गुजरात के सात और महाराष्ट्र के दो यात्री सवार थे और ड्राइवर हरिद्वार का था।' एसडीआरएफ के जवान श्रीनगर, गढ़वाल में बांध के पास तलाशी अभियान चला रहे हैं, जो रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना स्थल से 40 किलोमीटर दूर है, ताकि उन बस यात्रियों की तलाश की जा सके जो तेज बहाव के कारण नदी में बह गए होंगे। मौके पर पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।
घोलतीर क्षेत्र में हुआ हादसा
पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता और IG निलेश आनंद भरने के मुताबिक, बस नियंत्रण खोने के बाद सीधे नदी में गिर गई। हादसा रुद्रप्रयाग जिले के घोलतीर इलाके में हुआ।
नदी में बहे लोगों की तलाश जारी
गढ़वाल मंडलायुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि पुलिस, SDRF और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और बचाव अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। नदी में बहे लोगों की तलाश जारी है।
स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं- सीएम धामी
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर ट्वीट कर दुख जताया है। सीएम ने लिखा, 'रुद्रप्रयाग जिले में एक टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने की खबर बेहद दुखद है। एसडीआरएफ और अन्य बचाव दलों द्वारा युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। मैं इस मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं। मैं ईश्वर से सभी की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं।'












Click it and Unblock the Notifications