वाहनों की वसूली व जेल भेजने से बचाने के लिए मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने हरिद्वार से अमीन व अनुसेवक को धरा

उत्तराखंड में विजिलेंस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए हरिद्वार जिले के तहसील लक्सर के सग्रह अमीन व अनुसेवक को दस हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। वाहनों की वसूली करने व जेल भेजने से बचाने के लिए आरोपी रिश्वत मांग रहे थे।

 Bribe demanded recover vehicles save being sent jail, Vigilance arrested Amin assistant haridwar

विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने ट्रोल फ्री न0 1064 पर शिकायत करते हुए बताया कि उसने अपने नाम के टेम्पो ट्रेवलर व अपनी पत्नी नाम से मिनी बस को करीब 03-04 साल पहले बेच दिया था तथा बेचने सम्बन्धी कागजात गलती से आग में जल जाने के कारण नष्ट हो गये थे, जिस कारण वाहन किसको बेचा। जिसकी जानकारी उसे नहीं थी।

बताया कि दोनो वाहनो की वसूली के सम्बन्ध में जारी आरसी को परिवहन विभाग को वापस करने व जेल भेजने से बचाने के एवज में संग्रह अमीन रवि पाल द्वारा रिश्वत की मांग की गई। पीड़ित ने अधिकारी को रिश्वत न देने और कानूनी कार्रवाई की मांग की।

जब विजिलेंस ने इसकी जांच की तो मामला सही पकड़ा गया। इसके बाद ट्रैप टीम ने आज रवि पाल हाल संग्रह अमीन तहसील लक्सर व पदम प्रकाश हाल अनुसेवक तहसील लक्सर जनपद हरिद्वार को शिकायतकर्ता से दस हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये बालावाली तिराहा कस्बा लक्सर जनपद हरिद्वार से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

विजिलेंस की ओर से भ्रष्ट्राचार को लेकर लगातार लोगों को अवेयर किया जा रहा है। अपील की जा रही है कि टोल-फ्री हैल्पलाईन न0 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 9456592300 पर सम्पर्क कर 'भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में अपना योगदान दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+