Aamir Khan: मसूरी के इस विश्व प्रसिद्ध स्कूल में पहुंचे बॉलीवुड स्टार आमिर खान, वजह है खास
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान परिवार के साथ मसूरी पहुंचे हैं। इस बीच आमिर खान के मसूरी पहुंचने की खबर सुनते ही उनके प्रशंसक उनसे मिलने पहुंचे। आमिर ने भी किसी को निराश नहीं किया हालांकि उन्होंने मीडिया से दूरी बनाई रखी।

आमिर खान की मसूरी पहुंचने की खबर तब मिली जब वे परिवार के साथ वुडस्टाक स्कूल पहुंचे। बताया जा रहा है कि वे यहां अपने बेटे के स्कूल के एडमिशन के लिए जानकारी जुटा रहे हैं। बुधवार को आमिर खान के वुडस्टाक स्कूल पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक गेट के नजदीक भी एकत्र हो गए।
बताया जा रहा है कि आमिर खान ने वुडस्टाक स्कूल के प्रिंसिपल से पढ़ाई और माहौल के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वे स्कूल के जिम व आडिटोरियम भी पहुंचे। वहां पर स्कूल के छात्रों व स्टाफ से मिले व उनसे बातचीत की। आमिर अपने बेटे आजाद के साथ स्कूल पहुंचे और यहां के एकेडमिक के साथ ही अन्य जरूरी जानकारी जुटा रहे हैं।
आमिर स्कूल के अंदर व बाहर दोनों जगह अपने प्रशंसकों से मिले और उनके साथ फोटो खिंचवाई। बाद में वह सुरक्षा व्यवस्था के बीच लंढौर कैंटोनमेंट बोर्ड के चार दुकान के समीप स्थित होटल रूकबी मनोर पहुंचे। माना जा रहा कि आमिर खान कुछ पल मसूरी में बिता सकते हैं।
बता दें कि मसूरी पहले से ही बॉलीवुड से लेकर खिलाड़ियों के लिए पहली पसंद रही है। यहां फिल्म की शूटिंग के अलावा सबसे ज्यादा एकेडमिक विकल्प के तौर पर स्टार पहुंचते हैं। भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से लेकर कई महान हस्तियां अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए मसूरी आते जाते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications