उत्तराखंड सीएम धामी से मिले बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव समेत बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से आज देहरादून में उनके सीएम आवास पर बॉलीवुड के मशहूर कलाकार राजकुमार राव समेत अन्य फिल्मी हस्तियां पहुंची। सीएम धामी ने अपने सीएम आवास पर सभी कालाकारों का भव्य स्वागत किया ओर राज्य में नई फिल्म नीति को लेकर चर्चा की।

इसके अलावा सीएम धामी ने उत्तराखंड को फिल्म शूटिंग के लिए डेस्टिनेशन के तौर पर डेवलेप करने को लेकर चर्चा की। इन फिल्म स्टार्स के साथ मुख्यमंत्री धामी ने अपनी तस्वीरें शेयर की है ओर एक पोस्ट भी लिखी है।
फिल्म स्टार्स के साथ अपनी फोटोज शेयर करते हुए सीएम धामी ने लिखा "अपने शासकीय आवास पर आज मैंने बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता राज कुमार राव, विजय राज, तृप्ति डिमरी और मल्लिका शेरावत से मुलाकात की। इस दौरान सभी कलाकारों से प्रदेश में फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।"
इसके साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा उत्तराखण्ड को बेहतर फ़िल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने हेतु हम निरंतर प्रयासरत हैं। फ़िल्मकारों के लिए प्रदेश में नई फ़िल्म नीति तैयार की गई है, निश्चित तौर पर राज्य में फ़िल्मों की शूटिंग में वृद्धि से स्थानीय लोगों को रोज़गार के नये अवसर प्राप्त होंगे।बता दें प्रदेश की धामी सरकार लगातार उत्तराखंड को फिल्म मेकरों का फेवरेट शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने के लिए प्रयासरत है। धामी सरकार राज्य के पर्यटक स्थलों को पर्यटको की पसंद को ध्यान में रखते हुए डेवलेप करवा रही है ताकि पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो और ये पर्यटन स्थल फिल्म मेकर्स को आकर्षित कर सके। धामी सरकार का मानना है कि अगर यहां फिल्मों की शूटिंग और बढ़ेगी और अधिक संख्या में पर्यटक आएंगे तो यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, वहीं स्थानीय व्यापारियों का बिजनेस अच्छा होगा।
वहीं सीएम धामी का डेस्टिपर्य राज्य में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई अन्य स्तर पर कार्य कर रही है। धामी सरकार चंपावत साइंस सिटी का बनवा रही है। कुछ दिन पहले चंपावत में साइंस सिटी निर्माण कार्य का शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा था कि विज्ञान केंद्र चंपावत के विकास में मील का पत्थर साबित होगा. उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उत्कृष्ट बने।












Click it and Unblock the Notifications