पांच महीने बाद आज से शुरू हुई नैनी झील में बोटिंग, 3 लोगों से ज्यादा नहीं बैठ सकेंगे

नैनीताल। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन की वजह से जीवन थम सा गया था। तो वहीं, अनॉलक 4.0 के लागू होने के साथ थमा जनजीवन भी धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। उत्तराखंड सरकार ने भी अनलॉक की नई गाइडलाइन के मुताबिक, प्रति दिन 2000 लोगों की सीमा का हटा दिया है। अब प्रदेश में असीमित संख्या में लोग आवाजाही कर सकेंगे। पर्यटकों की आवाजाही को बढ़ता देख पालिका ने नैनी झील में बोटिंग की अनुमति दे दी है।

Recommended Video

    पांच महीने बाद आज से शुरू हुई नैनी झील में बोटिंग, 3 लोगों से ज्यादा नहीं बैठ सकेंगे
    नैनी झीम में आज से शुरू हुई बोटिंग

    नैनी झीम में आज से शुरू हुई बोटिंग

    नैनी झील में बोटिंग की अनुमित मिलने के बाद उसकी रौनक लौटने लगी है। मंगलवार को नैनीताल पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी ने सभी नावों और लाइफ जैकेट्स को सैनेटाइज़ कर झील में नावों का संचालन शुरु कर दिया। झील में बोटिंग शुरु होते ही महानगरों से आए पर्यटकों की भी मनमांगी मुराद पूरी हुई और पर्यटकों ने बोटिंग का जमकर लुत्फ़ उठाया। इससे पहले पालिका ने इन नाव चालकों को निर्देश दिए थे कि वह कोविड-19 संक्रमण रोकने के नियमों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंस बनाकर बोटिंग कराएं और एक नाव में 3 लोगों से ज्यादा को ना बैठाएं।

    नावों से नहीं वसूला जाएगा टैक्स

    नावों से नहीं वसूला जाएगा टैक्स

    नैनीताल पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी ने कहा कि नावों को सरकार की गाइडलाइन्स के तहत खोलने के निर्देश दिए हैं और सभी को कहा गया है कि नियमों का खुद पालन करते हुए पर्यटकों के भी इन नियमों का पालन करवाएं। पालिका अध्यक्ष ने इस दौरान घोषणा की है कि नाव चालकों से कोरोना संक्रमण के दौरान नावों से टैक्स की वसूली नहीं कि जाएगी सभी तरह के टैक्स में छूट दी गयी है।

    चालकों को उम्मीद पर्यटक आएंगे और खर्चा निकल सकेगा

    चालकों को उम्मीद पर्यटक आएंगे और खर्चा निकल सकेगा

    नैनीताल नाव चालक संघ के अध्यक्ष राम सिंह का कहना है कि नियमों के तहत ही नाव चलाई जाएंगी। राम सिंह ने कहा कि अब उम्मीद है कि पर्यटक आएंगे और खर्चा चल सकेगा। अनलॉक के बाद भी नैनीताल पहुंचे पर्यटक नैनीझील में न तो बोटिंग कर पा रहे थे, न ही यहां के खूबसूरत नजारों को दीदार कर पा रहे थे। 3 दिन पहले नैनीताल पहुंचे पर्यटक अख्तर शमीम और नाज़िया ने कहा कि आज उनको दिल्ली लौटना था और अच्छा हुआ कि उससे पहले ही उन्हें नाव में सफ़र करने का मौका मिल गया। अगर नैनीताल आकर बोटिंग नहीं कि तो सफर अधूरा ही रह जाता।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+