पंचायत चुनावों में भाजपा की ट्रिपल इंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष पर ‘चौका’ और 11 ब्लॉक प्रमुखों की निर्विरोध जीत
उत्तराखंड में पंचायत चुनावों भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर चार और 11 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने इसे गावों में विकास के ट्रिपल इंजन लगने का आगाज बताते हुए, संबंधित निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है।
भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों पर बड़ी संख्या में पार्टी उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे न केवल जनता ने सीएम पुष्कर सिंह धामी की विकास नीति पर मुहर लगाई है, बल्कि विकास को और गति देने का मार्ग भी प्रसस्त किया है।

महेंद्र भट्ट ने नामांकन के दिन ही बड़ी संख्या में पार्टी प्रत्याशियों की जीत को बहुप्रत्याशित बताते हुए कहा कि एक बात तो पहले से ही स्पष्ट थी कि प्रदेश की ग्रामीण जनता ने क्षेत्रीय विकास के लिए ही अपने मतों का इस्तेमाल करेगी। मतदाताओं का यही मंतव्य, सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए निर्णायक बना और कई जिला पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों में भाजपा के सामने किसी ने नामांकन नहीं किया।
भाजपा ऐसे सभी जनप्रतिनिधियों की विकास के ट्रिपल इंजन लगाने की भावना का पूरा सम्मान करते हुए उनका आभार व्यक्त करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि इसी तरह चुनाव प्रक्रिया में शेष बची सभी सीटों में मतदाताओं का विकास मत बहुत अहम होने जा रहा है। लिहाजा भाजपा सभी जिला पंचायत अध्यक्ष और अधिसंख्य ब्लॉक प्रमुख सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने क्षेत्र पंचायत प्रमुखों और जिला पंचायत अध्यक्ष के पार्टी उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत पर कहा कि इससे गाँवों मे खुशहाली और बढ़ेगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आज सभी 12 जिला पंचायत अध्यक्ष पद और 83 ब्लॉक प्रमुख पद पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। जिसमें बहुत खुशी की बात है, उत्तरकाशी में रमेश चौहान, चंपावत में आनंद सिंह अधिकारी, उद्यम सिंह नगर में अजय मौर्य और पिथौरागढ़ में जितेंद्र प्रसाद ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत दर्ज की है।
इसी तरह क्षेत्र पंचायत प्रमुखों की 11 सीटों पर इकलौती उम्मीदवारी से भाजपा का परचम लहराया है। शेष पंचायत अध्यक्ष और प्रमुख पदों पर पार्टी अपने उम्मीदवार और कार्यकर्ताओं की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूर्व निर्धारित रणनीति पर अमल कर रही है। उन्होंने बताया कि इसी तरह ब्लॉक प्रमुख पदों पर भी भाजपा का परचम लहराया, जहां चंपावत से अंचला बोरा, काशीपुर से चंद्रप्रभा, सितारगंज से उपकार सिंह, खटीमा से सरिता राणा, भटवाड़ी से ममता पंवार, डुंडा से राजदीप परमार, जाखणीधार से राजेश नौटियाल, चंबा से सुमन सजवाण, विकासनगर से नारायण ठाकुर, पाबौ से लता देवी और ताकुला से मीनाक्षी आर्य निर्विरोध चुनी गईं।
-
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Bengal Election: न्याय की लड़ाई से राजनीति तक—RG Kar पीड़िता की मां अब BJP उम्मीदवार, चुनाव में बड़ा ट्विस्ट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications