Uttarakhand BJP: प्रदेश प्रभारी ने भितरघातियों को लेकर दिया बड़ा बयान, दायित्वधारियों की लिस्ट पर लगेगी मुहर!
देहरादून में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के पहुंचने के बाद हलचल तेज हो गई है। इस बीच सूत्रों का दावा है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बैठकर लिस्ट फाइनल करेंगे।

उत्तराखंड में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जल्द ही दायित्व की कुर्सी मिल सकती है। पार्टी ने इसके लिए होमवर्क तेज कर दिया है। देहरादून में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के पहुंचने के बाद हलचल तेज हो गई है। इस बीच सूत्रों का दावा है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बैठकर लिस्ट फाइनल करेंगे। ऐसे में दायित्वधारी बनने का इंतजार कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीनियर नेताओं की परिक्रमा शुरू कर दिया है।
भितरघातियों को दायित्व नहीं, लिस्ट तैयार
हालांकि प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के एक बयान से कई कार्यकर्ताओं की नींद भी उड़ गई है। प्रभारी ने मीडिया को दिए बयान में साफ किया कि भितरघातियों को दायित्व नहीं मिलेगा। ऐसे लोगों की पार्टी स्तर से भी लिस्ट तैयार की गई है। ऐसे में जो कार्यकर्ता दायित्व का इंतजार कर रहे हैं, उनकी टेंशन भी बढ़ गई है। सूत्रों का दावा है कि संगठन की और से 100 से अधिक नाम लिस्ट में रखे गए हैं। जिनमें 50 उम्र से ज्यादा के कार्यकर्ता शामिल हैं। इनमें कई वो नाम हैं जिनको विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला। हालांकि ये भी देखा जाएगा कि ऐसे कार्यकर्ता ने अपने ही पार्टी के प्रत्याशी के चुनाव में कितना काम किया। जिस तरह का तेवर प्रदेश प्रभारी ने दिखाया है, उससे साफ है कि कई कार्यकर्ता जो दायित्व की लाइन में लिस्ट से बाहर भी हो सकते हैं। इस तरह से कार्यकर्ताओं की धड़कनें बढ़ गई है। जिनकी किस्मत पर आज या कल में मुहर लग सकती है। जिसके बाद कभी भी दायित्वधारियों की लिस्ट जारी की जा सकती है। माना जा रहा है कि पहली बार में 50 सीनियर कार्यकर्ताओं को तोहफा मिल सकता है। मंत्रिपरिषद विभाग ने विभिन्न विभागों के निगमों, बोर्डों, समितियों और आयोगों में खाली अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों के पदों का विवरण तैयार कर लिया है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने भी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की लिस्ट तैयार की हुई है। जिस पर सीएम, प्रभारी और प्रभारी फाइनल मुहर लगेगी।












Click it and Unblock the Notifications