हरिद्वार से हुआ भाजपा का विजय संकल्प यात्रा का श्रीगणेश, जानिए यात्रा का आगाज कितना खास

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरिद्वार से विजय संकल्प यात्रा का किया आगाज

देहरादून, 18 दिसंबर। उत्तराखंड में अबकी बार युवा सरकार के नारे के साथ भाजपा ने हरिद्वार से विजय संकल्प यात्रा का आगाज किया है। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गढ़वाल मंडल की यात्रा शंख ध्वनि के साथ शुरुआत की। भाजपा के नेताओं ने इस दौरान रोड शो के जरिए भी शक्ति प्रदर्शन किया। 2022 के चुनाव को लेकर भाजपा दो चरणों में विजय संकल्प यात्रा की आयोजित कर रही है।

 BJPs Vijay Sankalp Yatra started from Haridwar, know how special the journey started

Recommended Video

    Uttarakhand Election 2022: JP Nadda ने BJP विजय संकल्प यात्रा का किया आगाज | वनइंडिया हिंदी

    पूजा, पाठ और शंख ध्वनि से हुई शुरूआत
    धर्म और संतों की नगरी हरिद्वार से भाजपा ने मिशन 60 प्लस का आगाज कर दिया है। भाजपा ने अपने हिंदुत्व छवि के अनुरूप ही चुनाव का आगाज किया है। इस बार कांग्रेस भी हर कार्यक्रम में पूजा पाठ और हिंदुत्व की छवि को अपनाने की कोशिश में लगी है। ऐसे में भाजपा कहां पीछे रहने वाली है। विजय संकल्प यात्रा का आगाज भाजपा ने पूजा पाठ और शंख ध्वनि के साथ भाजपा ने गढ़वाल मंडल के लिए विजय संकल्प यात्रा शुरू कर दी है। सबसे पहले पंडितों ने शंख ध्वनि से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कुछ लोगों को विकास नहीं दिखता है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ पुर्ननिर्माण, चारधाम ऑलवेदर रोड प्रोजेक्ट, वन रैंक वन पेंशन, आर्मी सुरक्षा को मजबूत करने आदि सभी बिंदुओं को लेकर विकास कार्यों को भी आगे बढ़ाया हैं। उन्होंने राहुल गांधी के बयान पर तंज कसा। जेपी नड्डा ने कहा कुछ लोगों को लगता है सुरक्षा के सामान खरीदने से देश मजबूत नहीं होता है। उन्होंने कहा कि देश मजबूत हो गया है आप कमजोर हो गए हैं। नड्डा ने कहा कि विजय संकल्प यात्रा के जरिए भाजपा जनता के बीच जाएगी। साथ ही इस यात्रा को बीच में कई सीनियर नेता भी संबोधित करेंगे।
    4500 किमी की दूरी तय करेगी यात्रा
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पूरे प्रदेश में विजय संकल्प यात्रा 18 दिसंबर से 5 जनवरी 2022 तक निकाली जाएगी। 19 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बागेश्वर से कुमाऊं मंडल की विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ करेंगे। पूरे प्रदेश में संकल्प यात्रा 4500 किमी की दूरी तय करेगी। जिसमें गढ़वाल मंडल में 2660 और कुमाऊं मंडल में 1890 किमी की दूरी तय की जाएगी। इस दौरान 2022 के चुनाव के लिए प्रदेश के लोगों की राय से संकल्प पत्र तैयार किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक शक्ति केंद्रों पर सुझाव पेटी रखी जाएगी। इसके अलावा विजय संकल्प यात्रा के दौरान भी एलईडी रथों पर भी संकल्प पत्र के लिए सुझाव पेटी रखी जाएगी। साथ ही हर वर्ग के लोगों के साथ बैठक कर पार्टी के नेता सुझाव भी लेंगे। भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि साढ़े चार साल में केंद्र सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये की योजनाएं उत्तराखंड को दी हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के विजय संकल्प यात्रा के तहत एलईडी रथों को हर विधानसभा क्षेत्र में भेजा रहा है। इस यात्रा के माध्यम से पार्टी केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के माध्यम से किए गए विकास कार्यों का लेखा जोखा लेकर जनता के बीच रखेगी। गढ़वाल मंडल की यात्रा का समापन सीमांत उत्तरकाशी, तो कुमांऊ मंडल की यात्रा का समापन खटीमा में होगा। ये यात्रा जनवरी पहले सप्ताह तक चलेगी। इस इस यात्रा में पीएम नरेंद्र मोदी, केंदीय गृह मंत्री अमित शाह समेत अलग-अलग जिलों में कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। इस दौरान नगर विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि राहुल गांधी की रैली में उत्तराखंड के साथ उत्तर प्रदेश के लोग पहुंचे थे, लेकिन यहां हो रही रैली में केवल हरिद्वार शहर के लोग इतने आ गए हैं कि यहां मैदान भी कम पड़ गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+