BJP अध्यक्ष भट्ट का बड़ा बयान, धामी सरकार में अराजक तत्व और माहौल खराब करने वाले बख़्शे नही जायेंगे

भाजपा ने विवादित सोशल मीडिया पर हंगामे पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई को बहुत जरूरी बताया है। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने स्पष्ट किया, किसी को भी कट्टरपंथ फैलाने और माहौल बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जा सकती। ये भाजपा की धामी सरकार है ऐसे अराजक इसी तरह तत्वों कड़ाई से निपटेगी।

उन्होंने कहा, हमारी सरकार किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं करने देगी। चाहे वह सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला शख्स हो या ऐसी टिप्पणियों की आड़ में कानून अपने हाथ में लेने वाले लोग। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जिस तरह धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश की गई थी वो बेहद निंदनीय और चिंताजनक थी।

BJP President MAHENDRA Bhatt big statement Anarchic elements spoil atmosphere not spared government

कहा, जिस तरह पुलिस प्रशासन ने तत्काल मामले को पूरी तरह संभाला और साजिशकर्ताओं पर सख्त कार्रवाई कर रही है वह प्रशंसनीय हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस तरह की विवादित टिप्पणी आरोपी द्वारा की गई उसे किसी भी तरह से जायज नहीं ठहराया जा सकता है। लेकिन जैसे ही प्रकरण संज्ञान में आया, पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में ले लिया। ऐसे में सभी को कानूनी प्रक्रिया का पालन करना चाहिए था। वावजूद इसके जिस तरह मामले को तूल देकर राजधानी और प्रदेश का माहौल बिगड़ने की कोशिश की वहां नाकाबिले बर्दाश्त था।

उन्होंने जोर देते हुए कहा, कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार, जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करती है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, देवभूमि का माहौल और छवि बिगड़ने की साजिशों को नाकाम करने के प्रति कटिबद्ध हैं। इससे पूर्व भी धर्मांतरण विरोधी, दंगारोधी और यूसीसी कानून, राज्य का देवभूमि स्वरूप बनाए रखने की दृष्टि से उन्होंने लागू किया है। अब राजधानी में हुई घटना के दोषियों पर हुई कार्रवाई से भी कड़ा संदेश अराजक मंशाओं तक पहुंचा होगा।

उन्होंने जोर देते हुए कहा, सभी अराजक, शरारती और सांप्रदायिक तत्वों को अच्छे से समझना चाहिए कि ये धामी जी और भाजपा की सरकार है। गड़बड़ी करने, माहौल बिगाड़ने और देवभूमि का स्वरूप बदलने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+