Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

200 कार्मिकों पर कार्रवाई, LUCC प्रकरण में सीबीआई जांच, भ्रष्ट्राचार के खिलाफ धामी सरकार ने क्या उठाए कदम

उत्तराखंड में LUCC प्रकरण को लेकर विपक्ष सरकार की घेराबंदी कर रही है। राज्य सरकार ने पहले ही LUCC प्रकरण में सीबीआई जांच की संस्तुति कर दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भ्रष्टाचार मे लिप्त 200 से अधिक कार्मिकों की गिरफ्तारी और LUCC प्रकरण में सीबीआई जांच की सिफारिश को भ्रष्टाचार उन्मूलन मुहिम का हिस्सा बताया है।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि हमारी सरकार, सांसद, विधायक, कार्यकर्ता सभी भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड निर्माण के लिए प्रतिबद्धता से प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से अमल कराने के लिए मुख्यमंत्री धामी की सराहना की।

BJP president Mahendra Bhatt Action taken 200 personnel CBI investigation in LUCC case what steps Dhami government take against corruption

सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार लगातार भ्रष्टाचार को लेकर बड़ी और कड़ी कार्रवाई कर रही है। क्योंकि शासन प्रशासन में राज्य निर्माण से ही परिस्थितिवश, भ्रष्टाचार का जो घुन्न लग गया था, उसकी सफाई का काम तेजी चल रहा है। आज छोटी बड़ी कोई भी गड़बड़ी की शिकायत या जानकारी सरकार के संज्ञान में आती है, उस पर तत्काल सख्त कार्रवाई हो रही है।

भ्रष्टाचार के प्रकरणों के खिलाफ सुनवाई के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश कर स्थापित टोल फ्री नंबर और विजिलेंस डेस्क के शानदार नतीजे सामने आ रहे है। सीएम धामी की प्रबल इच्छा शक्ति से सामान्य कर्मचारी से लेकर आईएएस, आईएफएस, वरिष्ठ अधिकारी, अभियंता पर भेदभावरहित कार्रवाई की गई हैं। जिसके कारण 200 से अधिक घोटालेबाज या रिश्वतखोर सलाखों के पीछे अपनी सजा का इंतजार कर रहे हैं।

भट्ट ने कहा कि हमारी सरकार के भ्रष्टाचार उन्मूलन अभियान का ही हिस्सा फ्रॉड कॉपरेटिव चिट फंड कम्पनी LUCC के प्रकरण पर सीबीआई जांच के आदेश हैं। इससे पूर्व भी पुलिस और सीबीसीआईडी ने लोगों की शिकायतों के आधार पर कंपनी के 8 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। अब चूंकि यह पूरा घोटाला कई राज्यों में फैला है, लिहाजा सीबीआई जांच जरूरी मानते हुए निर्णय लिया गया।

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है, इसी क्रम में हमारे सांसदों ने भी गृह मंत्री से मुलाकात कर जांच शीघ्र कराने का आग्रह किया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि हमारी सरकार की नीति, नीयत और नेतृत्व भ्रष्टाचार पर हमेशा जीरो टॉलरेंस की रहेगी। भ्रष्टाचार मुक्त शासन व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए जनसहयोग से सरकार की निर्णायक जंग जारी रहेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+