हरिद्वार: वसुधैव कुटुंबकम व्याख्यान में शामिल हुए CM धामी-जेपी नड्डा, स्वास्थ्य नीति पर की बात

Haridwar BJP JP Nadda: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को हरिद्वार की देव संस्कृति विश्वविद्यालय में वसुधैव कुटुंबकम व्याख्यान को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य और नई स्वास्थ्य नीति पर बात की।

जेपी नड्डा ने अपने व्याख्यान में कहा कि स्वास्थ्य के बारे में हमारे विचार बहुत सीमित थे, लेकिन 2017 में नई स्वास्थ्य नीति लागू की गई, जिसमें कई चीजों को जोड़ा गया।

BJP JP Nadda

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य के बारे में हमारे विचार बहुत सीमित थे, लेकिन 2017 में नई स्वास्थ्य नीति लागू की गई, जिसमें निवारक, प्रोत्साहन, उपचारात्मक और उपशामक स्वास्थ्य देखभाल को जोड़ा गया।

मून मिशन पर जेपी नड्डा का बयान

वहीं इसरो के मिशन चंद्रयान-3 को लेकर उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि देश आज गर्व महसूस करता है, जब हमारे वैज्ञानिक चंद्रयान को चांद के दक्षिण ध्रुव पर उतारते हैं और ऐसा करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बनता है।

जी20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता गर्व की बात- धामी

उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी देव संस्कृति विश्वविद्यालय के 'वसुधैव कुटुंबकम व्याख्यान श्रृंखला' कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव के दौरान प्रधान मंत्री मोदी के मार्गदर्शन में जी20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करना हमारे लिए गर्व की बात है।

इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचने पर जौलीग्रांट हवाईअड्डे पर स्वागत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+