BJP ने की भाजपा संगठन महापर्व को लेकर तैयार की रणनीति, दो चरणों में ऐसे चलेगा सदस्यता अभियान
भाजपा संगठन महापर्व 2 सितंबर को पीएम मोदी की सदस्यता से देश और 3 सितंबर को सीएम धामी की सदस्यता के साथ प्रदेश में शुरू करने जा रही है। 4 सितंबर से जिले स्तर पर अभियान आगे बढ़ाने के साथ पहले 15 दिनों में घर घर संपर्क किया जाएगा।
10 नवंबर को वर्चुअल रैली के साथ समाप्त होने वाले इस अभियान में कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिए शक्ति केंद्रों पर अल्पकालिक विस्तारकों की नियुक्ति भी की जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर 2 सितम्बर को राष्ट्रीय मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा सदस्यता द्वारा सदस्यता दिलाने के साथ अभियान को लांच किया जाएगा।

जिसे प्रदेश स्तर पर 3 सितम्बर को देहरादून पार्टी मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की सदस्यता के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा अभियान को लांच किया जाएगा। वहीं जिला स्तर पर जिला केन्द्र में 4 सितम्बर को पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सदस्यता अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
इससे पूर्व जिलाध्यक्ष द्वारा जिले में निवास करने वाले सांसद, विधायक, दायित्वधारी, जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, निवर्तमान मेयर एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों को सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी। बूथ से लेकर प्रदेश तक मोर्चा और प्रकोष्ठ सहित प्रत्येक इकाई का लक्ष्य विगत विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी को मिले वोटों के अनुपात में रखा गया है।
हमारा प्रयास है कि प्रत्येक बूथ में न्यूनतम 200 प्राथमिक सदस्य बनाए जा सके। अभियान के शुरुआती 15 दिनों में घर-घर संपर्क किया जाएगा उसके बाद विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। 11 से 17 सितंबर तक विशेष रूप से महाजनसम्पर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सभी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि बूथ स्तर पर घर-घर जन संपर्क करेंगे।
इस दौरान उनके सहयोग में लिए विधानसभा, मण्डल व शक्तिकेन्द्र में सदस्यता सहयोगी के रूप में अल्पकालीन विस्तारक नियुक्त किए जाएंगे। जो अपना पूरा समय अपने-अपने विधानसभा, मण्डल व शक्तिकेन्द्र पर लगायेंगे। जनसंपर्क के दौरान प्रत्येक घर में जाकर कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा, केन्द्र एवं प्रदेश सरकार कामों की जानकारी देंगे।
बनाए गए सदस्यों के घरों की दीवारों पर एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर सदस्यता पर्व का स्टिकर भी लगाया जाएगा। इसी तरह सदस्यता अभियान द्वितीय चरण में 1 से 15 अक्टूबर तक समाज के विभिन्न वर्गों, जातियों और समुदायों को भाजपा से जोड़ने के लिए पार्टी पदाधिकारियों, मोर्चों एवं प्रकोष्ठों द्वारा 'समूह विशिष्ट संपर्क' आयोजित करना है।












Click it and Unblock the Notifications