Uttarakhand BJP लोकपर्व इगास को बड़े स्तर और धूमधाम से मनाने के लिए संगठन ने तैयार की रणनीति, ये है प्लानिंग

BJP ने की लोकपर्व इगास धूमधाम से मनाने के लिए रणनीति तैयार

उत्तराखंड में भाजपा ने इस बार लोकपर्व इगास को धूमधाम से मनाने के लिए रणनीति तैयार की है। इसके लिए पार्टी ने सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए ब्लॉक स्तर तक कार्यक्रम को मनाने का निर्णय लिया है। बता दें कि इस बार धामी सरकार ने लोकपर्व इगास की छुट्टी घोषित की है। जो कि दिवाली के 11 दिन बाद पहाड़ों में मनाई जाती है। इस बार 4 नवंबर को इगास पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में भाजपा ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है।

गांव -गांव में बूथ स्तर पर व्यापक रूप में मनाने जा रही

गांव -गांव में बूथ स्तर पर व्यापक रूप में मनाने जा रही

पहाड़ के लोकपर्व इगास को इस बार बड़े स्तर पर मनाने के लिए भाजपा प्रदेश संगठन ने रणनीति तैयार की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के महापर्व इगास या कुमायूं की बूढ़ी दिवाली को पार्टी गांव गांव में बूथ स्तर पर व्यापक रूप में मनाने जा रही है। जिसके लिए पार्टी के प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान व मीना गंगोला को प्रदेश सयोजक एवं प्रत्येक जिले के प्रभारी के तौर पर विनोद सुयाल को उत्तरकाशी, कर्नल अजय कोठियाल रुद्रप्रयाग, खजान दास टिहरी, मधु भट्ट देहरादून ग्रामीण, विपिन कैथोला पौड़ी,सुनीता विधार्थी कोटद्धार,हेमंत द्विवेदी पिथौरागढ़, सुरेश जोशी अल्मोड़ा,प्रकाश रावत रानीखेत,चन्दन सिंह बिष्ट चंपावत, हेमा जोशी नैनीताल को ज़िम्मेदारी दी गयी है।

महापर्व को बनाने के लिए प्रेरित करेंगे

महापर्व को बनाने के लिए प्रेरित करेंगे

पार्टी ने तय किया है यह सभी प्रभारी संगठन से समन्वय बनाते हुए अधिक से अधिक प्रवासी लोगों को अपने- अपने गांव जाकर इस महापर्व को बनाने के लिए प्रेरित करेंगे। सियासी जानकारों की मानें तो लोकपर्व को बड़े स्तर पर मनाने के पीछे भाजपा की रणनीति लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारी शुरू करना माना जा रहा है। हाल ही में भाजपा के सीनियर नेताओं कैलाश विजयवर्गीय और दुष्यंत गौतम ने प्रदेश संगठन को लोकपर्व और मन की बात कार्यक्रम को गांव -गांव तक पहुंचाने के निर्देश दिए जिसके तहत संगठन ने इसको लेकर रणनीति तैयार कर ली है।

तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रम जनता के मध्य व्यापक स्तर पर मनाने जा रही

तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रम जनता के मध्य व्यापक स्तर पर मनाने जा रही

भाजपा आगामी तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रम मन की बात, लोकपर्व इगास और राज्य स्थापना दिवस को संगठन के माध्यम से जनता के मध्य व्यापक स्तर पर मनाने जा रही है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारा प्रयास है इन कार्यक्रमों में अधिकाधिक जनसहभागिता, जिसके लिए मुख्यमंत्री,पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश संगठन महामंत्री, पार्टी सांसद व विधायक, प्रदेश से लेकर मण्डल स्तर के सभी पदाधिकारी इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे प्रतिभाग करेंगे। महेंद्र भट्ट ने बताया कि संगठन स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम, प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता लोकपर्व इगास या बूढ़ी दीपावली सहित 9 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस को व्यापक स्तर पर आयोजित करने जा रहा है।

मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर पर जनता के साथ सुना जाना जाएगा

मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर पर जनता के साथ सुना जाना जाएगा

उन्होने कहा कि पार्टी का उद्देश्य है इन सांस्कृतिक, सामाजिक,राजनैतिक पहचान वाले एवं प्रेरणाप्रद कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करना है । इस क्रम में सबसे पहले 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मन की बात कार्यक्रम को प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट के संयोजन में बूथ स्तर पर जनता के साथ सुना जाना जाएगा। जिसके तहत सीएम पुष्कर सिंह धामी रायपुर विधानसभा के अंतर्गत वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मण्डल में नेहरू कालोनी स्थित बूथ न 204 पर, प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकेष के बूथ नंबर 11 पर, पूर्व सीएम डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक हरिद्धार, पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत विकासनगर एवं प्रदेश के सभी सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री के प्रेरणाकारी विचार सुनेंगे।

9 नवंबर के स्थापना दिवस कार्यक्रम को मण्डल स्तर तक मनाने जा रही

9 नवंबर के स्थापना दिवस कार्यक्रम को मण्डल स्तर तक मनाने जा रही

प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी 9 नवंबर के स्थापना दिवस कार्यक्रम को संभाग से लेकर मण्डल स्तर तक बड़े पैमाने पर जनता के साथ मिलकर मनाने जा रही है,जिसके तहत संभाग स्तर पर देहारादून व नैनीताल में वर्तमान दशक उत्तराखंड का दशक, विषय पर गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा एवं इस मौके पर राज्य आंदोलन में शहीद परिवारों के सदस्यों एवं राज्य आंदोलन में जेल जाने वाले आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा, साथ ही शहीदों स्थलों पर श्रद्धांजलि भी दी जाएगी । इन कार्यक्रमों का प्रदेश स्तर पर समन्वय प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी व प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान करेंगे, जिसमें प्रदेश के भाजपा के निर्वाचित विधायकों, जिला पंचायत अध्यक्षों, ब्लॉक प्रमुखों, महापौर, नगरपालिका अध्यक्षों, नगर पंचायत अध्यक्षों, राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष एवं जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्ष मंडल स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में अपनी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।

ईगास पर्व दीपावली से 11 दिन बाद आने वाली एकादशी को मनाया जाता

ईगास पर्व दीपावली से 11 दिन बाद आने वाली एकादशी को मनाया जाता

ईगास पर्व दीपावली से 11 दिन बाद आने वाली एकादशी को मनाया जाता है। इस पर्व के दिन सुबह मीठे पकवान बनाये जाते हैं जबकि रात में स्थानीय देवी.देवताओं की पूजा अर्चना के बाद भैला जलाकर उसे घुमाया जाता है और ढोल नगाड़ों के साथ आग के चारों ओर लोक नृत्य किया जाता है। इगास पर्व मनाने के पीछे कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं। एक पौराणिक मान्यता है कि जब भगवान राम 14 वर्ष बाद लंका विजय कर अयोध्या पहुंचे तो लोगों ने दिये जलाकर उनका स्वागत किया और उसे दीपावली के त्योहार के रूप में मनाया। लेकिन कहा जाता है कि गढ़वाल क्षेत्र में लोगों को इसकी जानकारी 11 दिन बाद मिली। इसलिए यहां पर दीपावली के 11 दिन बाद यह दीवाली एइगास मनाई जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+