BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर, प्रदेश कोर कमेटी बैठक समेत ये रहेंगे कार्यक्रम

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा एक दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे पार्टी कोर कमेटी की बैठक लेने के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा एक दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे पार्टी कोर कमेटी की बैठक लेने के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। बागेश्वर उपचुनाव और लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

BJP National President JP Nadda one day visit Uttarakhand programs state core committee meeting

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 अगस्त को नड्डा हरिद्वार स्थित ऋषिकुल विश्वविद्यालय प्रांगण में स्थापित अमृत वाटिका में वृक्षारोपण करेंगे। इसके बाद वहां ऑटोडोरियम में आयोजित हरिद्वार विधानसभा के बूथ संख्या 174 पर होने वाले मन की बात कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

इसके बाद पार्टी अध्यक्ष देव संस्कृति विश्वविद्यालय के "वसुदेव कुटुंबकम् व्याख्यानमाला कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। दोपहर 3 से 5 बजे तक नड्डा गॉडविन होटल में पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक लेंगे, जिसमे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम, सांसद समेत सभी सदस्य प्रतिभाग करेंगे। चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सांय काल में हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में शामिल होकर पूजा अर्चना करेंगे। रात 9.15 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+