भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष का देहरादून दौरा,निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज,ये है कार्यक्रम

उत्तराखंड में निकाय चुनाव की तारीख को लेकर भले ही सस्पेंस बना हुआ हो, लेकिन भाजपा ने निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष निकाय चुनाव तैयारियों की समीक्षा बैठक लेने दो दिवसीय प्रवास पर राजधानी पहुंच रहे हैं।

इस दौरान वह प्रदेश टोली बैठक के अतिरिक्त निकाय चुनाव से संबंधित प्रदेश के नेताओं के साथ चर्चा भी करेंगे।
प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया कि संतोष कल दोपहर 3.30 बजे पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे।

BJP National General Secretary Organization BL Santosh visits Dehradun preparations nikay chunav

जिसके बाद वह सभी जिले प्रभारी, सह प्रभारी एवं नगर निगम चुनाव प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। जिसमें वह निगम, नगरपालिका एवं नगर पंचायतों की रणनीतिक तैयारियों को लेकर जानकारी लेंगे और संबंधित विषय पर आवश्यक निर्देश देंगे। इसके बाद वह शाम 7.30 से 9 बजे के मध्य एक अन्य महत्वपूर्ण प्रदेश टोली बैठक में शामिल होंगे।

जिसमें प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार समेत सभी प्रदेश महामंत्री मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय महामंत्री संतोष रात्रि प्रवास बीजापुर गेस्ट हाउस में करने के उपरांत 7 दिसम्बर को प्रातः दिल्ली के लिए रवाना होंगे। निकाय चुनावों को लेकर होने वाली बैठकों के सम्बन्ध में कोठारी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर निकायों के चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए गये हैं।

शीघ्र ही पार्टी सभी निगमों, नगरपालिका और नगर पंचायतों में पर्यवेक्षक टीम भेजने वाली है। जो स्थानीय वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों से संभावित प्रत्याशियों को लेकर विस्तृत चर्चा करेगी। साथ ही जमीनी सर्वे के आधार पर भी प्रत्याशियों को लेकर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जैसे ही आरक्षण को लेकर सरकार की तरफ से स्थिति स्पष्ट होगी, पार्टी अपने उम्मीदवार चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप देना प्रारंभ कर देगी। माना जा रहा है कि 15 से 25 दिसंबर के बीच निकाय चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+