Uttarakhand BJP: मिशन-2024, लोकसभा चुनाव से पहले होगी 20 लाख कार्यकर्ताओं की टीम तैयार
उत्तराखंड भाजपा ने मिशन 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बूथ से लेकर पन्ना प्रमुखों पर काम करना शुरू कर दिया है। भाजपा संगठन की मानें तो पार्टी के बूथों और शक्ति केंद्रों पर करीब चार लाख कार्यकर्ताओं की टीम तैयार कर रही है।

उत्तराखंड में भाजपा ने मिशन 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए भाजपा ने बूथ से लेकर पन्ना प्रमुखों पर धरातल पर काम करना शुरू कर दिया है। भाजपा संगठन की मानें तो पार्टी के बूथों और शक्ति केंद्रों पर पन्ना प्रमुख और बूथ टोलियां बनाकर करीब चार लाख समर्पित कार्यकर्ताओं नेटवर्क तैयार है।
दो लाख 89 हजार के करीब पन्ना प्रमुख नियुक्त
जो कि अपने-अपने क्षेत्र में पांच-पांच लोगों को जोड़ेगा। इस तरह चुनाव से पहले भाजपा 20 लाख कार्यकर्ताओं की टीम तैयार कर रही है। पार्टी लोकसभा और निकाय चुनावों को देखते हुए दो लाख 89 हजार के करीब पन्ना प्रमुख नियुक्त किए हैं। इसके साथ ही राज्य के 11 हजार 647 बूथों पर 11-11 लोगों की बूथ टोली बनाई गई है।
एक लाख 29 हजार लोगों को बूथ प्रबंधन से सीधे जोड़ा
इसके जरिए पार्टी ने एक लाख 29 हजार लोगों को अपने बूथ प्रबंधन से सीधे जोड़ा है। धरातल पर काम करने के लिए चार लाख से अधिक कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई है। इसके बाद पन्ना प्रमुख वोटरों को टारगेट कर उनका ग्रुप तैयार होगा। हर पन्ना प्रमुख पांच परिवारों के साथ मिलकर नई टीम तैयार करेगा। भाजपा संगठन का पूरा फोकस हारे हुए बूथों पर है। इससे पहले पार्टी ने सांसदों को फील्ड में उतार दिया है। पार्टी के सभी सांसदों को भी 25-25 बूथों की जिम्मेदारी दी गई है। जो कि लगातार अभियान चलाकर पार्टी के पक्ष में अभी से माहौल तैयार करेंगे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications