BJP: महासंपर्क अभियान के साथ फूंका लोकसभा चुनाव का बिगुल, सीएम धामी बोले, जीत की हैट्रिक लगाकर रचेंगे इतिहास
मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा ने महासंपर्क अभियान शुरू कर लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल बजा दिया है। भाजपा ने संयुक्त मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के आयोजन से इसकी शुरूआत की।

मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा ने महासंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। इसके साथ ही भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल बजा दिया है। भाजपा ने संयुक्त मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के आयोजन से इसकी शुरूआत की।
प्रत्येक घर में जाकर लाभार्थीयो से सम्पर्क करने का आह्वान
भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनहित योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने और अंत्योदय के लक्ष्य को परिभाषित करते हुए प्रत्येक घर में जाकर लाभार्थीयो से सम्पर्क करने का आह्वान किया। प्रदेश के प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा किए गए जनहित के ऐतिहासिक कार्य ओर उपलब्धि को घर-घर तक पहुंचाने के साथ ही अपने मुख्यमंत्री धामी की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचायें।
समाज के हर वर्ग और हर व्यक्ति तक पहुंचना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कार्यसमिति की इस बैठक में महाजनसंपर्क अभियान, संगठनात्मक विषयों, मन की बात, बूथ सशक्तिकरण अभियान सहित अन्य विषयों पर किये गये गहन मंथन से जो प्रेरणा रूपी अमृत निकलेगा वह निश्चित रूप से प्रदेश भाजपा के लिए अत्यंत लाभकारी होगा। उन्होंने कहा कि हमें इन विशेष अभियानों के माध्यम से समाज के हर वर्ग और हर व्यक्ति तक पहुंचना है। महाजनसंपर्क अभियान द्वारा विभिन्न समुदायों के साथ ही समाज के प्रबुद्ध वर्ग, युवा वर्ग तथा महिलाओं के बीच जाना होगा और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बदलते हुए भारत की उभरती तस्वीर को आमजन के समक्ष रखते हुए उन्हें केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देनी होेगी।
2024 के चुनावों में पांचों सीटों पर विजय प्राप्त करना
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में 2014 से पहले के भारत और आज के भारत के विकास का अन्तर स्पष्ट दिखाई देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें देश के विभिन्न राज्यों में होने वाले चुनाव में टीम उत्तराखंड के रूप में अपना हर सहयोग देने के लिए तत्पर रहना है। हमें केंद्र सरकार के कार्यों के साथ प्रदेश सरकार द्वारा विकास,सुशासन, रोजगार, उत्तराखंड की विशिष्ट संस्कृति को बचाने के लिए किये जा रहे कार्यों के बारे में भी लोगों को जागरूक करना होगा। वर्तमान में उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर हमारे सांसद हैं, 2024 के चुनावों में हमारा संकल्प इन पांचों सीटों पर विजय प्राप्त करना ही नहीं है बल्कि पिछले सारे रिकार्ड तोड़ते हुए एक नए इतिहास की रचना करना भी है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनें इसके लिये हमें 2024 के इस अभियान में अभी से पूर्ण मनोयोग के साथ जुट जाना है।
Recommended Video



Click it and Unblock the Notifications
