उत्तराखंड में भाजपा ने दो टिकट काटे, हिमाचल में इनको फिर से मौका, जानिए किसको कहां से बनाया प्रत्याशी
उत्तराखंड में भाजपा ने बची हुई दो सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने गढ़वाल सीट पर अनिल बलूनी और हरिद्वार सीट पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को प्रत्याशी बनाया है। हिमाचल में भाजपा ने दो पुराने चेहरों पर ही दांव खेला है। हमीरपुर से अनुराग ठाकुर और शिमला से सुरेश कश्यप को फिर से टिकट दिया गया है।

उत्तराखंड में भाजपा ने अपने पांचों सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। टिहरी, नैनीताल और अल्मोड़ा सीट पर पुराने चेहरे उतारे गए हैं। टिहरी से माला राज्य लक्ष्मी शाह, नैनीताल सीट से अजय भट्ट और अल्मोड़ा सीट से अजय टम्टा को रिपीट किया है। जबकि हरिद्वार व गढ़वाल सीट पर नए चेहरे उतारे गए हैं।
अनिल बलूनी को पहली बार गढ़वाल सीट से उतारा गया है। जबकि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को टिकट देकर पार्टी ने बड़ा दांव खेला है। पार्टी ने उत्तराखंड के दो सांसद गढ़वाल से तीरथ सिंह रावत और हरिद्वार से डॉ रमेश पोखरियाल निशंक का टिकट काटकर बड़ा संकेत दिया है।
हालांकि जिस तरह से तीन सीटों के बाद इन दो सीटों के टिकट होल्ड किए गए थे, उससे पहले ही ये संकेत मिल रहे थे कि पार्टी सिटिंग एमपी के टिकट काट चुकी है। जो कि आज दूसरी लिस्ट में साफ हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications