उत्तराखंड: किसान संकल्प यात्रा में गरजे आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान
काशीपुर, 15 नवंबर: किसान संकल्प यात्रा लेकर उत्तराखंड पहुंचे आम आदमी पार्टी के पंजाब के सांसद भगवंत मान ने सोमवार को रामनगर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर किसान संकल्प पत्र का विमोचन किया और पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि देश के साथ-साथ उत्तराखंड के किसान भाई बिल्कुल न घबराए क्योंकि आम आदमी पार्टी पूरी तरह से किसानों के साथ खड़ी है । उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर किसानों को 24 घंटे फ्री बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने तीनों काले कृषि कानूनों को किसानों की मौत का वारंट बताया और कहा कि आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों काले कृषि कानूनों को उत्तराखंड में लागू ही नहीं होने देगी। किसानों की गेहूं और धान की फसल पच्चीस सौ तथा गन्ने की फसल 400 रुपए प्रति कुंटल की दर से खरीदी जाएगी। आप सांसद मान ने ये भी घोषणा की कि हमारी सरकार आने पर उत्तराखंड की बंद पड़ी शुगर मिलों को 90 दिन के भीतर दोबारा शुरू किया जाएगा और प्रदेश में 5 नई आधुनिक शुगर मिले और लगाई जाएंगी।
जसपुर और काशीपुर से यात्रा का शुभारंभ करने से पूर्व उन्होंने काशीपुर में पार्टी कार्यालय पर आम आदमी पार्टी द्वारा घोषित किसान संकल्प पत्र का विमोचन किया और उस संकल्प पत्र में उत्तराखंड के किसानों को आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर दी जाने वाली मूलभूत एवं अति महत्वपूर्ण सुविधाओं की जानकारी पत्रकारों को देते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें पूरी तरह से किसान विरोधी हैं जबकि आम आदमी पार्टी और उसकी दिल्ली की सरकार पूरी तरह से किसानों के प्रति समर्पित है ।












Click it and Unblock the Notifications