भगवान लेंगे चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार की परीक्षा, सीएम खुद रहेंगे गंगोत्री में मौजूद

मौसम विभाग ने 3 मई को पहाड़ में बारिश की चेतावनी जारी की

देहरादून, 2 मई। मंगलवार से उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। जिसको लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां पूरी करने का दावा किया है। खुद मुख्यमंत्री मंगलवार को गंगोत्री धाम प​हुंचकर कपाट खोलने के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इधर मौसम विभाग ने 3 मई को पहाड़ में बारिश की चेतावनी जारी की है। जो कि एक सप्ताह तक बदला रहेगा। मौसम विभाग ने तीन मई से छह मई तक कुमाऊं समेत उत्तराखंड में कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश की संभावना जताई है। जिससे साफ है कि चारधाम यात्रा शुरू होते ही भगवान राज्य सरकार की तैयारियों की परीक्षा लेने जा रहे हैं।

कपाट खुलते ही बदलेगा मौसम का मिजाज

कपाट खुलते ही बदलेगा मौसम का मिजाज

मंगलवार से चारधाम यात्रा का आगाज होने जा रहा है, साथ ही मौसम में भी बदलाव होने ​की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया है। तीन मई को ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट रहेगा। मंगलवार को राजधानी दून समेत मैदान से लेकर पहाड़ तक जबरदस्त बारिश हो सकती है। चार मई को बारिश, ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों के अधिकांश स्थानों और शेष जिलों में पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसी दिन कपाट खुलने जा रहे हैं। राज्य के मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। चार और पांच मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। छह व सात मई को भी पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई है।

एसडीआरएफ भी तैनात

एसडीआरएफ भी तैनात

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। चारधाम यात्रा को देखते हुए एसडीआरएफ की टुकड़ियों को 32 जगहों पर तैनात किया गया है। जिनके पास हर परिस्थितियों से निपटने को संसाधन हैं। बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। एसडीआरएफ ने भी 32 जगहों पर अस्थायी पोस्ट बनाई गईं हैं।

3 मई को खुलेंगे गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट

3 मई को खुलेंगे गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट

अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री धाम के कपाट 3 मई को पूर्वाह्न 11.15 बजे और यमुनोत्री धाम के कपाट भी 3 मई को ही अपराह्न 12.15 बजे खुलेंगे। केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई सुबह 6.25 और बदरीनाथ धाम के कपाट 8 मई को 6 बजकर 15 मिनट पर खुलेंगे। पवित्र गुरूद्वारा हेमकुंड साहिब एवं लोकपाल तीर्थ के कपाट रविवार 22 मई को खुलेंगे।

​केदारनाथ को लेकर सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन

​केदारनाथ को लेकर सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन

कोविड के बाद पहली बार दो सालों में बिना प्रतिबंध के यात्रा शुरू होने जा रही है। जिसको लेकर यात्रियों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। अब तक ढाई लाख से ज्यादा यात्री रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। केदारनाथ हेली सेवा के लिए भी 20 मई तक बुकिंग हो चुकी है। चारधाम यात्रा को सबसे ज्यादा केदारनाथ के लिए 91 हजार से ज्यादा, उस​के बाद बद्रीनाथ के लिए 69 हजार, गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए 44-44 हजार से ज्यादा यात्री रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। ऐसे में साफ है कि यात्रियों में केदारनाथ पहुंचने को सबसे ज्यादा उत्साह है।

ये भी पढ़ें-चारधाम यात्रा शुरू होते ही धामी सरकार के इस फैसले का शुरू हुआ विरोध, जानिए क्यों नाराज हुए पंडा पुरोहित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+