सावधान...नए साल के जश्न की है तैयारी तो इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हवालात में मनेगी थर्टी फर्स्ट

New year 2025: नए साल के जश्न को लेकर हर तरफ तैयारियां चल रही हैं। हर कोई अपने स्तर से इस खास मौके पर खास अंदाज में मनाने के लिए प्लानिंग में जुटा है। ऐसे में पुलिस भी लोगों से शांति के साथ जश्न मनाने की अपील कर रही है। हुड़दंगियों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान छेड़ा हुआ है।

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने हुडदंगियों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा यातायात के नियमो का उल्लघंन करने वालों को कडा संदेश दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यातायात नियमों का उल्लंघन/हुड़दंग करने वालों को नहीं बक्शा जाएगा, उनके विरूद्ध कडी कार्यवाही की जाएगी।

Be careful preparing New Year celebration keep things mind otherwise celebrate Thirty First in jail

पुलिस ने शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग करने, शराब पीकर वाहन चलाने वालो तथा यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाते हुए कठोर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये है।

जिसके अनुपालन में विगत 01 सप्ताह में दून पुलिस द्वारा जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाते हुए यातायात के नियमो का उल्लंघन व बिना हेलमेट, दोषपूर्ण नम्बर प्लेट,ओवर स्पीट, रैश ड्राइविंग ड्रंकन ड्राइविंग करने वालोें के विरूद्ध व्यापक चैकिंग अभियान चलाते हुए चालानी कार्यवाही की गयी।

साथ ही नाबालिक व युवाओं द्वारा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर उनके परिजनों को फोन के द्वारा सूचित कर नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई। क्रिसमस डे के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा स्वयं मोर्चा संभालते हुए जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों विभिन्न ड्यूटी पॉइंट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा पॉइंट पर नियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत सतर्क दृष्टि बनाते हुए अपनी डयूटी का निर्वहन किये जाने हेतु प्रेरित किया गया। क्रिसमस डे विंटर कार्निवल व न्यू ईयर की सेलिब्रेशन के लिए जनता व पर्यटकों के आवागमन के दृष्टिगत पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल नियुक्त किया गया है सभी प्वाइंटों पर स्वयं पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारियों द्वारा नियुक्त पुलिस बल को लगातार ब्रीफ कर आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं, पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग भी की जा रही है।

बताया गया कि विगत 01 सप्ताह में अभियान के अंतर्गत 227 वाहनों को सीज,81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 820 व्यक्तियों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई। ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत माह अक्टूबर 2024 से अब तक 1115 व्यक्तियो के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर उनके 1115 वाहनों को सीज़ किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+