उत्तराखंड: खाई में पलटी बारात की गाड़ी, 2 की मौत, 9 घायल

गोपेश्वर। चमोली जिले के गोपेश्वर में बारात को लेकर जा रही एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन के खाई में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 9 घायल हो गए। बता दें कि उचित उपकरणों के अभाव में एक घंटे तक घायल गाड़ी में फंसे रहे। फ़र्स्ट एड का भी कोई इंतज़ाम मौके पर नहीं था।

baraat vehicle fell in Chamoli

जानकारी के अनुसार, चमोली जिले के मुख्यालय गोपेश्वर बाइपास के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में 11 लोग सवार थे। जिसमें दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि नौ लोग घायल हुए है। जिसमें तीन वर्ष की एक बालिका भी शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व राजस्व की टीम के साथ ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को घटना स्थल से निकालने में मदद की। घायलों में देवी प्रसाद (22), बलवीर सिंह (55), जयेंद्र सिंह (37), शुर सिंह (60), शंभु प्रसाद पुरोहित (60), मनोज नौटियाल (33), आलिया (03), दिनेश (50), गजपाल (70) शामिल है। सभी घायल मटई गांव के रहने वाले है। मृतकों में देवी प्रसाद नौटियाल (62) व रायसिंह (72) निवासी मटई है। घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में चल रहा है।

घटना के कई देर तक भी नहीं पहुंचा आपदा प्रबंधन
मॉक ड्रिल के नाम पर लाखों रूपया खर्च किया जाता है। लेकिन जब कोई दुर्घटना और आपदा आ जाती है तो उस वक्त आपदा तंत्र का कोई पता ही नहीं चलता जो एक दुर्भाग्य पूर्ण स्थिति है। ऐसा ही सोमवार को घटित घटना में देखने में सामने आया। आपदा विभाग और प्रशासन के ठीक नाक के नीचे हुई घटना के अंतिम क्षण में आपदा प्रबंधन अधिकारी अकेले ही घटना स्थल पर पहुंचे तब तक पुलिस व स्थानीय लोग घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचा चुके थे। हद तो तब हो गई जब गाडी के अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए सबल व कट्टर भी मांग कर लाना पडा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+