Balasore Train Accident: सीएम धामी ने जताया गहरा दुख, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रोड शो निरस्त
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उड़ीसा में हुई रेल दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। सीएम ने कहा कि ओडिशा में हुई दुर्घटना दिल दहला देने वाली है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उड़ीसा में हुई रेल दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। सीएम धामी ने कहा कि ओडिशा में हुई दुर्घटना दिल दहला देने वाली है। सीएम ने एक बयान जारी कर कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि मृतकों की आत्मा को शांति मिले और शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में शक्ति मिले।
#WATCH | "The train accident in Odisha is heart-rending. I pray to God that may the soul of the deceased rest in peace and the bereaved families have strength in this hour of grief," says Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami#BalasoreTrainAccident pic.twitter.com/NGX0jbNsxD
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 3, 2023
हादसे के चलते सीएम धामी ने चंपावत में अपने विधानसभा चुनाव की जीत के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम और रोड शो निरस्त कर दिए हैं। ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास हुए कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे में करीब 261 काल के गाल में समा गए, जबकि 900 से ज्यादा जख्मी हुए। आजादी के बाद हुए सबसे भीषण ट्रेन हादसे से देश में शोक लहर दौड़ पड़ी। शुक्रवार शाम 7 बजे हुई इस घटना के बाद शुरू हुआ रेलवे का रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।












Click it and Unblock the Notifications