मौत से पहले आखिरी व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज,युवक को वाहन से लटकाकर कर दी थी हत्या,चौंकाने वाला मामला

उत्तराखंड के बागेश्वर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक की बीते शनिवार को हत्या कर उसी के वाहन से लटकाने का मामला सामने आया था।

युवक की मौत से पहले का वीडियो सामने आया है। जिसमें वह गांव के दो लोगों को जिम्मेदार बता रहा है। जो उसने मौत से पहले वाट्सएप स्टेटस में डाल दिया था।

bageshwar news Secret revealed last WhatsApp status before death young man murdered hanging vehicle shocking case

बागेश्वर में बीते शनिवार की रात को तहसील क्षेत्र के भैरूचौबट्टा में एक युवक की हत्या कर शव को उसी के वाहन से लटकाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मौत से पहले मृतक ने वीडियो बनाकर घटना के लिए गांव के ही दो लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात को भैरूचौबट्टा में मनोज कुमार (32) का शव रस्सी के सहारे लटका मिला था।

मृतक के पैर जमीन से टिके हुए थे। घटना की जानकारी राजस्व पुलिस को दी गई। शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा गया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया। रविवार को जिला मुख्यालय में मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया। बताया गया है कि मृतक ने मौत से पहले वीडियो बनाकर व्हाट्सएप स्टेटस में डाला है। वीडियो में गांव के ही दो लोगों का नाम लिया है।

जिसमें कहा कि मेरी मौत के लिए यह लोग जिम्मेदार रहेंगे। मृतक के भाई ने राजस्व पुलिस में गांव के आरोपित लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर मोर्चरी के बाहर पुलिस, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। इसके बाद प्रशासन के मृतक के परिजनों को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज होने की जानकारी दी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+