Bageshwar ByPoll Result: बागेश्वर में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास की जीत, कांग्रेस को हराया
Bageshwar By Election Result 2023 बागेश्वर उपचुनाव में काउंटिंग पूरी हो चुकी है। भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने चुनाव जीत लिया है। भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार को 2405 वोटों से चुनाव हरा दिया है।
बागेश्वर उपचुनाव के नतीजे के पल-पल के अपडेट के लिए बने रहिए वनइंडिया हिंदी के लाइव ब्लॉग के साथ।

LIVE Feed
bageshwar by poll result 12 राउंड की काउंटिंग पूरी
बागेश्वर उपचुनाव में 12 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। कुल 14 राउंड की मतगणना होनी है। भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने कांग्रेस प्रत्याशी पर 2350 की बढ़त बना दी है। भाजपा प्रत्याशी को 29101 मत, कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार को 26751 मत प्राप्त हुए हैं।
Bageshwar ByPoll Result Live 10 राउंड की काउंटिंग पूरी
बागेश्वर उपचुनाव में 10 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। कुल 14 राउंड की मतगणना होनी है। भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने कांग्रेस प्रत्याशी पर 2041 की बढ़त बना दी है। भाजपा प्रत्याशी को 25094 मत, कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार को 23053 मत प्राप्त हुए हैं।
bagehswar by poll result update भाजपा की 2261 बढ़त
बागेश्वर उपचुनाव में 9 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। कुल 14 राउंड की मतगणना होनी है। भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने कांग्रेस प्रत्याशी पर 2261 की बढ़त बना दी है। भाजपा प्रत्याशी को 23420 मत, कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार को 21159 मत प्राप्त हुए हैं।
bagehswar by poll result update भाजपा ने कांग्रेस पर 2177 की बढ़त बनाई
बागेश्वर उपचुनाव में 8 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। कुल 14 राउंड की मतगणना होनी है। भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने कांग्रेस प्रत्याशी पर 2177 की बढ़त बनाई हुई है। भाजपा प्रत्याशी को 20850 मत, कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार को 18673 मत प्राप्त हुए हैं।
bagehswar by poll result update: 7 राउंड की काउंटिंग पूरी, भाजपा की 1542 की बढ़त
बागेश्वर में 7 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। कुल 14 राउंड की मतगणना होनी है। इस तरह से आधी मतगणना पूरी हो चुकी है। भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने कांग्रेस प्रत्याशी पर 1542 की बढ़त बनाई हुई है। भाजपा प्रत्याशी को 18299 मत, कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार को 16757 मत प्राप्त हुए हैं।
by poll result update पांच राउंड की काउंटिंग पूरी, भाजपा प्रत्याशी आगे
बागेश्वर में पांच राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने कांग्रेस प्रत्याशी से 1091 की बढ़त बना ली है। भाजपा प्रत्याशी को 12436 मत, कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार को 11345 मत प्राप्त हुए हैं।
bagehswar by poll update चौथे राउंड में भाजपा, कांग्रेस से 476 वोट से आगे
चौथे राउंड में भाजपा, कांग्रेस से 476 वोट से आगे
बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। चौथे राउंड में भाजपा, कांग्रेस से 476 वोट से आगे हो गई है। भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास को 10099 वोट जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी बसंत कुमार को 9623 मत प्राप्त हुए हैं।
Bageshwar by poll update तीसरे राउंड में भाजपा आगे
बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। तीसरे राउंड में भाजपा, कांग्रेस से एक वोट से आगे हो गई है। भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास को 6774 वोट जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी बसंत कुमार को 6773 मत प्राप्त हुए हैं।
ByPoll Result Live दूसरा राउंड कांग्रेस के बसंत कुमार 195 वोट से आगे
बागेश्वर में उपचुनाव की मतगणना जारी है। दूसरे राउंड भी कांग्रेस के प्रत्याशी बसंत कुमार भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास से 195 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी को 4359, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 4359 मत प्राप्त हुए हैं।
पहले राउंड की गिनती खत्म, कांग्रेस 754 वोटों से आगे
बागेश्वर में उपचुनाव की मतगणना जारी है। पहले राउंड की गिनती खत्म हो गई है। कांग्रेस के प्रत्याशी बसंत कुमार भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास से 754 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी को 2945, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 2191 मत प्राप्त हुए हैं।
ByPoll Result Live update कांग्रेस प्रत्याशी आगे
बागेश्वर में उपचुनाव की मतगणना जारी है। पहला रूझान सामने आया है। कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास से आगे चल रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला रूझान नगर क्षेत्र में 700 वोट से कांग्रेस आगे चल रही है। जबकि गरुड़ क्षेत्र से बीजेपी 500 वोट आगे हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों में कड़ी टक्कर नजर आ रही है।
पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस के लिए 9-9 टेबल
पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस (मतदान कार्मिक मतदान) के लिए 9-9 टेबल लगाई गई हैं। मतगणना स्थल पर 18 मतगणना सुपरवाइजर, 19 मतगणना सहायक, 23 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे। पोस्टल बैलेट की मतगणना के लिए 47, ईटीबीपीएस गणना के लिए 23 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications