बागेश्वर उपचुनाव: मतदान जारी, सीएम धामी ने कहा-'शिव की नगरी में पार्वती ही जीतेंगी'

उत्तराखंड के बागेश्वर उपचुनाव सीट पर मतदान जारी है। बागेश्वर में हो रहे चुनाव को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि शिव की नगरी में पार्वती ही जीतेंगी।

उत्तराखंड के बागेश्वर उपचुनाव सीट पर मतदान जारी है। बागेश्वर में हो रहे चुनाव को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि शिव की नगरी में पार्वती ही जीतेंगी। सीएम धामी ने कहा है कि इस चुनाव में बागेश्वर की जनता का हमें आशीर्वाद मिलेगा। दिवंगत विधायक के विकास कार्यों को आगे बढ़ाऐंगे।

Bageshwar by-election: Voting continues, CM pushkar Dhami Only Parvati will win in Shivas city

मतदान को लेकर लोगों में सुबह से ही उत्साह देखने को मिल रहा है। बागेश्वर सीट पर भाजपा की ओर से दिवंगत विधायक चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास और कांग्रेस से बसंत कुमार मैदान में हैं। भाजपा, कांग्रेस समेत 5 प्रत्याशी मैदान में है। ​हर कोई अपने जीत को लेकर दावा कर रहे हैं। उपचुनाव को लेकर जनता से वोट की अपील की जा रही है। बागेश्वर में हो रहे चुनाव को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि शिव की नगरी में पार्वती ही जीतेंगी।

बागेश्वर विधानसभा के उप चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। मतगणना आठ सितंबर को होगी। बागेश्वर विधानसभा में 188 बूथ हैं जिसके लिए 172 मतदाता केन्द्र बनाए गए हैं। बागेश्वर विधानसभा में 1 लाख 18 हजार 225 मतदाता हैं जिनमें 60 हजार पुरुष, 58 हजार 272 महिला मतदाता हैं। इसके साथ ही वर्तमान में 272 नये मतदाता भी इस बार पंजीकृत हुए हैं। जिले में 25 संवेदनशीलध्अति संवेदनशील केंद्र चिंहित किए गए हैं।
इस सीट पर उपचुनाव के लिए कुल पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा, कांग्रेस के अलावा समाजवादी पार्टी से भगवती प्रसाद और उत्तराखंड क्रांति दल से अर्जन कुमार देव जबकि उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से भगवत कोहली चुनाव लड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+