बागेश्वर उपचुनाव के लिए कल मतदान, 5 प्रत्याशी, 1 लाख 18 हजार 225 मतदाता करेंगे भाग्य का फैसला

बागेश्वर विधानसभा के उप चुनाव के लिए पांच सितंबर (कल) मतदान होगा। मतदान से पहले रविवार को चुनाव प्रचार थम गया है। आज सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक घर घर जाकर जनता से उन्हें वोट देने की अपील कर रहे हैं।

बागेश्वर विधानसभा के उप चुनाव के लिए पांच सितंबर (कल) मतदान होगा। मतदान से पहले रविवार को चुनाव प्रचार थम गया है। आज सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक घर घर जाकर जनता से उन्हें वोट देने की अपील कर रहे हैं। मतदान के दिन बागेश्वर जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं।

Bageshwar by-election Voting 5 september 1 lakh 18 thousand 225 voters decide result

बागेश्वर विधानसभा के विधायक और उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का बीते अप्रेल को निधन होने से विधानसभा की यह सीट रिक्त हो गई। इस सीट पर मतदान पांच सितंबर को होगा और मतगणना आठ सितंबर को होगी। बागेश्वर विधानसभा में 188 बूथ हैं जिसके लिए 172 मतदाता केन्द्र बनाए गए हैं। बागेश्वर विधानसभा में 1 लाख 18 हजार 225 मतदाता हैं जिनमें 60 हजार पुरुष, 58 हजार 272 महिला मतदाता हैं।

इसके साथ ही वर्तमान में 272 नये मतदाता भी इस बार पंजीकृत हुवे हैं। जिले में 25 संवेदनशील, अति संवेदनशील केंद्र चिंहित किए गए हैं। इस सीट पर उपचुनाव के लिए कुल पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी ने पार्वती देवी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस की तरफ से बसंत कुमार मैदान में हैं। इसके अलावा समाजवादी पार्टी से भगवती प्रसाद और उत्तराखंड क्रांति दल से अर्जन कुमार देव जबकि उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से भगवत कोहली चुनाव लड़ रहे हैं।

फिलहाल बीजेपी और कांग्रेस में कांटे का मुकाबला है और दोनों ही पार्टियां इस सीट पर जीत का दावा कर रही है। हालांकि मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में ही नजर आ रहा है। भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कैबिनेट मंत्रियों और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बागेश्वर में जमकर प्रचार प्रसार और रेलियां की, जबकि कांग्रेस की ओर से पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत कांग्रेस के कई दिग्गजों ने डेरा डाले रखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+