बागेश्वर उपचुनाव: सीएम धामी के सामने बागेश्वर में रिकॉर्ड जीत की चुनौती, लोकसभा चुनाव के लिए होगी बूस्टर डोज

बागेश्वर उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने पूरा जोर लगा दिया है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए ये चुनाव काफी अहम माने जा रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए ये चुनाव कई मायनों में खास है।

बागेश्वर उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने पूरा जोर लगा दिया है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए ये चुनाव काफी अहम माने जा रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए ये चुनाव कई मायनों में खास है। चंपावत चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद सीएम धामी के लिए अब बागेश्वर में भी रिकॉर्ड मतों से जीतने का लक्ष्य है।

Bageshwar by-election: CM pushkar Dhami faces challenge victory booster dose Lok Sabha elections.

जिससे चुनाव जीतकर एक तरफ सीएम अपने ​सियासी विरोधियों को जबाव दे पाएंगे वहीं लोकसभा के लिए ये बूस्टर डोज का काम करेगी। ऐसे में हाईकमान ने भी बागेश्वर के लिए चंपावत से भी बड़ा टारगेट दिया है। जिसके लिए पूरी सरकार बागेश्वर में फोकस कर रही है और जीताने के लिए पूरा जोर लगाया हुआ है।

ये चुनाव भाजपा दिवंगत​ विधायक चंदन राम दास के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और श्रद्धांजलि के रुप में देखा जा रहा है। धामी के सामने बागेश्वर जीतकर निकाय और फिर लोकसभा चुनावों में भाजपा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की चुनौती है।

उधर कांग्रेस चुनाव नजदीक आते ही सरकार पर मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगा रही है। जिस पर भाजपा की ओर से भी पलटवार सामने आया है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बयान जारी करते हुए कहा कि चुनाव आयोग के पास जाकर लगाए तमाम झूठे और बेबुनियादी आरोप लगाकर कांग्रेस की चुनाव नतीजे को लेकर बौखलाहट है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब का जखीरा कांग्रेस नेता के बार में पकड़ा जाता है तो इसमें प्रशासन की क्या गलती है?

कांग्रेस प्रत्याशी धन बल की धमक में तय अधिसूचना के विरुद्ध प्रचार प्रसार करते हैं तो उसपर कानून का चाबुक चलना तय है। अचार सहिंता के दौरान आप बिना अनुमति परदे के पीछे रहकर बाहरी युवाओं को बागेश्वर मे आमंत्रित कर वातावरण को खराब करने के लिए उकसाना और कार्यवाही होने पर हल्ला भी मचाने का नाटक कांग्रेस ही कर सकती है। चौहान ने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्षता से कार्य कर रहा है और जहां कांग्रेस के आरोपों का सवाल है तो जनता उसकी नौटंकी को भली भाँति जानती है और उसके झांसे मे नहीं आने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+